Auraiya News: औरैया जिलाधिकारी ने एक बार फिर पेश कि मानवता की मिशाल, फरियाद लेकर आई बुजुर्ग महिला को सरकारी वाहन से छुड़वाया घर

UPT | बुजुर्ग महिला

Sep 24, 2024 18:31

औरैया डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी की सोशल मीडिया और जिले में उनके कार्यों को लेकर खूब सराहना हो रही है। मंगलवार को फरियाद लेकर आई एक बुजुर्ग महिला के पास घर लौटने का कोई साधन नहीं था। उन्होंने सरकारी वाहन से वृद्धा को घर तक छुड़वाया।

Auraiya News: यूपी के औरैया डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी लगातार सुर्खियों पर बने हुए हैं। औरैया डीएम ने एक बार फिर से मानवता की मिशाल पेश की है। एक बुजर्ग महिला डीएम के पास अपनी फरियाद लेकर आई थी। उन्होंने बड़े ही विनम्र भाव से वृद्धा की समस्या को सुना। इसके बाद तत्काल समस्या के निस्तारण के आदेश दिए। इस बीच डॉ इंद्रमणि ने पूछा घर कैसे जाओगी कोई साधन है। बुजुर्ग ने जवाब दिया कि बिना साधन के घर जाउंगी। डीएम ने तहसीलदार अजीतमल की सरकारी गाड़ी से उन्हें घर तक छुड़वाया। 

औरैया डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डीएम का आम जनता से सीधा जुड़ाव देखकर जमकर सराहना कर रहे हैं। औरैया डीएम मंगलवार को अजीतमल में आमजन की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान लगभग 75 साल की बुजुर्ग औरैया से अपनी फरियाद लेकर डीएम के पास गई थी।

तहसीलदार खतौनी देने स्वंम घर जाएंगे 
बुजुर्ग महिला ने डीएम को बताया कि उसको खतौनी में गलत नाम चढ़ गया है। जिसकी वजह से उसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। डीएम डॉ इंद्रमणि ने तत्काल तहसीलदार अजीतमल को बुलाया। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिए कि वृद्धा के खतौनी में नाम दुरुस्तीकारण करने के बाद खतौनी देने स्वंम घर जाएंगे। उन्होंने कहा कि खतौनी में नाम दुरुस्त करने में 7 से 8 से ज्यादा का समय नहीं लगना चाहिए।

डीएम को दिया आशीर्वाद 
इसके बाद डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने तहसीलदार अजीतमल की गाड़ी से बुजुर्ग महिला को घर तक छोड़ने के निर्देश दिए। तहसीलदार अजीतमल खुद बुजुर्ग को सरकारी वाहन तक छोड़ने आए। इस दौरान बुजुर्ग के चेहरे की खुशी देखने लायक थी। उन्होंने डीएम इन्द्रमणि त्रिपाठी को खूब आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि साहब ने हमारी समस्या सुनी, और भरोसा दिलाया कि खतौनी में नाम सही कराने का भरोसा दिलाया है।

फरियादी के साथ खाए थे पराठे 
औरैया डीएम बीते 10 सितंबर को काकोर में आमजन की समस्याएं सुन रहे थे। एक फरियादी बिधूना से कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचा था। डीएम ने इस फरियादी के साथ पराठे खाए थे। उन्होंने फरियादी से कहा था कि मुझे पराठे नहीं खिलाओगे तो फरियादी ने कहा मैं छोटा आदमी हूं साहब। उनका फरियादी के साथ पराठे खाते हुए वीडियो जमकर वायरल हुआ था।

Also Read