Farrukhabad Suicide Case : प्रेम संबंध बनाए रखने का दबाव बना रहे थे प्रेमी, जिससे आहत सहेलियों ने किया था सुसाइड, पांच महीने से चल रहा था अफेयर

UPT | पुलिस ने घटनास्थल की जांच की थी।

Sep 01, 2024 03:24

फर्रूखाबाद पुलिस ने दो सहेलियों के सुसाइड मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने सहेलियों के दोनों प्रेमियों को अरेस्ट कर जेल भेजा है। दोनों युवक सहेलियों पर प्रेम संबंध बनाए रखने का दबाव बना रहे थे। जिसकी वजह से दोनों ने सुसाइड कर लिया।

Farrukhabad News : यूपी के फर्रूखाबाद में मंगलवार को दो सहेलियों के शव आम के बाग में लटके हुए मिले थे। पुलिस ने इस घटना का चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों प्रेमियों को अरेस्ट कर जेल भेजा है। पुलिस का दावा है कि प्रेम संबंध बनाए रखने का दबाव बनाया जा रहा था। जिसकी वजह से दोनों सहेलियों ने सुसाइड कर लिया। पांच महीने से दोनों सहेलियों का दोनों युवकों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह आम के बाग में दो सहेलियों (18) और (17) के दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटकते मिले थे। बीते सोमवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर में चल रहे जागरण देखने गईं थीं। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों शवों का पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत फंदा लगाने के कारण दम घुटने से बताई गई थी।

परिजन कर रहे थे विरोध
पुलिस द्वारा जारी किए प्रेस नोट के मुताबिक पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर पवन और भैसार धर्मपुर निवासी दीपक के खिलाफ दोनों सहेलियों को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों ही कपड़े सिलाई का काम करते हैं। दोनों के बीते पांच माह से सहेलियों से प्रेम संबंध थे। जिसका परिजन विरोध कर रहे थे।

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
पुलिस ने मृतका के कपड़ों से एक सिम और मोाबाइल बरामद किया था। यह सिम दीपक के नाम पर था। दीपक और पवन दोनों सहेलियों से बात करते थे। पुलिस ने जब दोनों युवकों को पकड़ा, तो पर्तें खुलने लगीं। दोनों युवकों पर सहेलियों को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों युवकों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। 

Also Read