Farrukhabad News : कब्रिस्तान की जमीन पर चबूतरा बनाने का मुस्लिम महिलाओं ने किया विरोध, पुलिस ने संभाला मोर्चा

UPT | कब्रिस्तान

Oct 08, 2024 11:06

फर्रुखाबाद में कब्रिस्तान की भूमि पर चबूतरा बनाने का मुस्लिम महिलाओं ने विरोध किया। बिजली विभाग के कर्मचारी कब्रिस्तान की जमीन पर चबूतरा बनाकर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखना था। लेकिन मुस्लिम महिलाएं इसका विरोध करने लगीं।

Short Highlights
  • कब्रिस्तान में चबूतरा बनाने का मुस्लिम महिलाओं ने किया विरोध।
  • बिजली विभाग के कर्मचारी 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखने के लिए चबूतरा बनाने पहुंचे थे।
  • महिलाओं ने हंगामा करते हुए गड्ढा खोदने का काम रुकवा दिया।
  • पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
Farrukhabad News : यूपी के फर्रुखाबाद से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सोमवार को बिजली विभाग की टीम कब्रिस्तान की जमीन पर ट्रांसफार्मर लगाने के लिए चबूतरा बनाने पहुंची थी। स्थानीय मुस्लिम महिलाओं ने कब्रिस्तान की भूमि पर चबूतरा बनाने का विरोध किया। महिलाए जिद पर अड़ गईं, और गड्ढा खोदने से मना कर दिया। पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों के समझाने के बाद महिलाओं ने अपनी जिद छोड़ी। 

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के जाटवारा में बिजली आपूर्ति के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर कब्रिस्तान की जमीन पर दो पोल लगाकर रख दिया था। काफी समय से ओवरलोड होने के ट्रांसफार्मर जल रहा था। जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। विभाग ने जटवारा मोहल्ले के लिए 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगने की मंजूरी देदी।

मुस्लिम महिलाओं ने किया विरोध 
ट्रांसफार्मर बड़ा होने की वजह से पोल पर नहीं रखा जा सकता था। सोमवार को कर्मचारी ट्रांसफार्मर के लिए प्लेटफार्म बनाने पहुंचे थे। कर्मचारी गड्ढा खोद रहे थे इसी दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं एकजुट होकर पहुंच गईं। महिलाओं ने गड्ढा खोदने का विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच कब्रिस्तान में हंगामा होने लगा, बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने गड्ढा खोदने का काम रुकवा दिया।



पुलिस-अधिकारियों के समझाने पर बनी बात 
कब्रिस्तान में महिलाओं के विरोध के सूचना पर एसडीओ और जेई मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने समझाया कि ट्रांसफार्मर लगने से उन्हीं को फायदा होगा। इससे ओवरलोड और ट्रिपिंग की समस्या समाप्त हो जाएगी। पुलिस और अधिकारियों के समझाने के बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।

Also Read