सीएम योगी के लाल टोपी-काले कारनामे वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार : बोले-लाल रंग क्रांति का प्रतीक, मुख्यमंत्री को इतिहास और विज्ञान की नहीं है जानकारी

UPT | सपा मुखिया अखिलेश यादव।

Sep 01, 2024 02:17

सपा मुखिया अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कन्नौज पहुंचे थे। उन्होंने सीएम योगी के उस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि लाल रंग क्रांति का प्रतीक है। उन्हें इतिहास और विज्ञान की जानकारी नहीं है।

Kannauj News : यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जारी है। गुरुवार को कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर तीखा हमला करते हुए लाल टोपी वालों के काले कारनामें वाला बयान दिया था। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री को न तो इतिहास की जानकारी है और न ही विज्ञान की। लालरंग क्रांति का प्रतीक है।

शुक्रवार को कन्नौज सांसद अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार कन्नौज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सरकार पर कई प्रहार किए। उन्होंने कहा कि सरकार के बदले रुख के पीछे लोकसभा चुनाव की हार का सदमा है। कन्नौज के विकास के बारे में कहा कि विकास का पहिया जहां का तहां रुका हुआ है।

झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है
उन्होंने कहा कि सौ शैया अस्पताल और एंबुलेंस सब बर्बाद कर दिया। केवल पुलिस बची है, वह भी भाजपा के लिए काम कर रही है। समाजवादी विचार धारा से जुड़े लोगों को झूठे मुकदमों फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। उपचुनाव में पीडीए सभी सीटों पर सबक सिखाएगा। सीसामऊ सीट से कई समुदाय विशेष के बीएलओ हटाए जाने के संबंध में कहा कि इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जा चुकी है।

कई मुद्दों पर घेरा
फर्रूखाबाद के दो सहेलियों के मामले को लेकर कहा कि फर्रूखाबाद ही नहीं गाजियाबाद से लेकर हर शहर में महिलाओं के साथ शर्मनाक हरकतें हो रही हैं। इसके साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दो। 

Also Read