Kannauj News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, सिंचाई करने गए नलकूप में केबल फंसने से हुआ हादसा

UPT | सांकेतिक तस्वीर

Aug 27, 2024 10:43

कन्नौज में किसान की करंट लगने से मौत हो गई। वह धान की फसल की सिंचाई करने के लिए नलकूप पर गया था। सबमर्सिबल पंप की कटी हुई केबल उसके पैर में फंस गई। जिससे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

Kannauj News: यूपी के कन्नौज से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक किसान सिंचाई करने के लिए नलकूप पर गया था। सबमर्सिबल पंप की कटी पड़ी केबल में किसान का पैर फंस गया। जिससे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

जसोदा थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव निवासी राम शंकर वर्मा धान की फसल में पानी लगाने के लिए नलकूप पर गए थे। पास में पड़ी केबल में पैर उलझ जाने से करंट की चपेट में आकर राम शंकर वहीं गिर गए। कुछ देर बाद बेटा पहुंचा, तो उसने पिता को बेहोशी की हालत में देखा।

किसान का बेटा पिता को लेकर अस्पताल पहुंचा, तो डॉक्टरों ने मृत धोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर पिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
 

Also Read