Kanpur News : सपा विधायक ने बजरंगबली बाबा का लिया आर्शीवाद, दंडवत कर देने जा रहे थे गिरफ्तारी

UPT | सपा विधायक अमिताभ वाजपेई

Apr 20, 2024 18:57

सपा विधायक अमिताभ वाजपेई हनुमान मंदिर से दंडवत करते हुए पनकी थाने में गिरफ्तारी देने का एलान किया था। इसके बाद कानपुर पुलिस बैकफुट पर आ गई थी। विधायक पनकी मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो अधिकारी पहले ही पहुंच गए। अधिकारियों की अपील पर उन्होंने दंडवत गिरफ्तारी का फैसला टाल दिया। 

Kanpur News: यूपी के कानपुर से सपा विधायक अमिताभ वाजपेई ने लिस की नींद उड़ा दी है। सपा विधायक अमिताभ वाजपेई ने पत्र जारी कर दंडवत गिरफ्तारी देने का एलान किया था। शनिवार को सपा विधायक पनकी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ दंडवत कर गिरफ्तारी देने जा रहे थे। इसी दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के अनुरोध करने पर उन्होंने मांग पत्र सौंपा है। अधिकारियों के कहने पर दंडवत गिरफ्तारी को फिलहाल टाल दिया गया है।

सपा नेता सम्राट विकास गोविंद नगर विधानसभा सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। ईद के दिन अर्मापुर ईदगाह में नमाजियों के लिए सम्राट विकास लस्सी, मट्ठे और पानी का स्टॉल लगाया था। सम्राट विकास ने पार्टी का झंडा और बैनर भी लगा रखा था। पुलिस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए, पार्टी का बैनर हटवा दिया था। इस पर सम्राट विकास और डीसीपी वेस्ट समेत पुलिस कर्मियों से झड़प होने लगी थी। इसके बाद सम्राट विकास को पुलिस ने हिरासत में लेकर पनकी थाने भेज दिया था।

पनकी पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा
आर्यनगर विधानसभा सीट से सपा विधायक अमिताभ वाजपेई और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी आलोक मिश्रा अपने समर्थकों के साथ पनकी थाने पहुंचे थे। गिरफ्तारी के विरोध में सपा विधायक-कांग्रेस प्रत्याशी समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान सपा विधायक अमिताभ् वाजपेई की पुलिस अधिकारियों से तीखी झड़प हुई थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस घटना के बाद पनकी पुलिस ने 13 अप्रैल को सपा विधायक, कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा समेत पांच नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

अधिकारियों ने दिया अश्वासन
सपा विधायक अमिताभ वाजपेई ने कहा कि मैं पनकी थाने में गिरफ्तारी देने के लिए आया था। एक अलोकतांत्रिक तरीके से मुकदमा लिखा गया था। हम लोग दंडवत कर गिरफ्तारी देने के लिए थाने जा रहे थे। इस दौरान कुछ पुलिस अधिकारी और महिला अधिकारी आईं थीं। उन्होंने अश्वासन दिया है कि हमारी मांगों पर निष्पक्ष विचार करेंगी। हमने उन्हें अपना मांगपत्र सौंपा है। उन्होंने कहा कि हमे मूल वीडियो सौंपा जाए, जिसमें डीसीपी और सम्राट विकास के बीच हुए विवाद का मूल वीडियो जारी किया जाए। सम्राट विकास के मोबाइल में वीडियो था। पुलिस अधिकारी ने उस वीडियो को डिलीट कर दिया।
 

Also Read