सपा को लेकर शिवपाल ने दिया बड़ा बयान : नेताजी के गुणों से परिपक्व हैं अखिलेश, उनके सपने को....

UPT | शिवपाल यादव

Jun 08, 2024 14:52

उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के परिणामों ने राजनीतिक दलों के बीच तनाव और उत्सुकता को बढ़ा दिया है। समाजवादी पार्टी ने इस चुनाव में एक प्रभावशाली प्रदर्शन...

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के परिणामों ने राजनीतिक दलों के बीच तनाव और उत्सुकता को बढ़ा दिया है। समाजवादी पार्टी ने इस चुनाव में एक प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, जब वह 37 सीटों पर विजयी हुई। इस सफलता के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने एक टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में मुलायम सिंह यादव और पार्टी के नेता अखिलेश यादव की सराहना की।

“भाजपा के सभी अफसर शाही चुनाव जीतने में लगे”
बता दें कि शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश में नेताजी के ही गुण हैं और अखिलेश नेताजी के सपनों को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं। उन्होंने अपने भाई की नेतृत्व में पार्टी के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें उत्तर प्रदेश में लोकप्रियता में वृद्धि करने की प्रेरणा दी। इसके अलावा शिवपाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, "इस बार के चुनाव में भाजपा के सभी अफसर शाही चुनाव जीतने में लगे रहे। लेकिन भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए अनुचित तरीके अपनाए हैं।

सपा ने इस चुनाव में बड़ी उपलब्धि की हासिल
इसके आगे शिवपाल यादव ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि पार्टी के आंदोलन के दौरान लोग इतनी बेईमानी करेंगे। सपा ने उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आने की बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके आगे उन्होंने कहा कि पिछड़ा, दलित और आदिवासी जातियों के साथ एक संघर्ष करना सामाजिक समानता के लिए आवश्यक है। लेकिन उनकी पार्टी ने सिर्फ पिछड़ों के साथ ही नहीं, बल्कि सभी जातियों के लोगों को भी समाहित किया है। इससे समाज में एक मिलनसार और समरस वातावरण बनाए रखने का लक्ष्य है।

अखिलेश में हैं नेता जी के गुण
चाचा शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि जहां तक नेताजी की परछाई से निकलने की बात है तो अखिलेश यादव ने जिस तरीके से प्रदर्शन किया वो काबिले तारीफ है। शिवपाल यादव ने आगे कहा कि अखिलेश यादव नेताजी की राह पर चल रहे हैं और नेताजी के विचारों और सपनों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इसे उनके गुणों का प्रतीक बताया और उन्हें प्रशंसा की। इसके आगे उन्होंने कहा कि जहां तक अखिलेश के दिल्ली में राजनीति या यूपी की राजनीति में रहने की बात है तो मैं उनको अपनी राय अवश्य दूंगा लेकिन यह मैं उनको खुद जाकर दूंगा कि उनको आगे क्या करना चाहिए आखिरी फैसला अखिलेश का ही होगा।

Also Read