UP News : कांग्रेस ने उपचुनाव को लेकर तैयारी की तेज, इन्हें मिली जिम्मेदारी

UPT | उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय

Sep 24, 2024 18:42

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उपचुनाव में भी इंडिया गठबंधन जारी रहने का दावा किया है। उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर कांग्रेस उपचुनाव में ताल ठोकेगी। पार्टी ने पांच सीटों पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जबकि अन्य पांच सीटों पर वह सपा का मजबूती से सा​थ देने की बात कह रही है।

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में होने वाले दस सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा भले ही निर्वाचन आयोग ने अभी नहीं की हो। लेकिन, सियासी दल इसे लेकर काफी पहले से ही तैयारियों में जुट गए हैं। उम्मीदवारों के चयन और घोषणा से लेकर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी रेस में कांग्रेस भी पीछे नहीं है।

पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, पांच पर सपा को मजबूती देने की कोशिश
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उपचुनाव में भी इंडिया गठबंधन जारी रहने का दावा किया है। उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर कांग्रेस उपचुनाव में ताल ठोकेगी। पार्टी ने पांच सीटों पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जबकि अन्य पांच सीटों पर वह सपा का मजबूती से सा​थ देने की बात कह रही है। इस बीच कांग्रेस नेताओ को इसके लिए जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी दस सीटों पर मीडिया इंचार्जों की नियुक्ति कर बड़ी जिम्मेदारी दे दी है।



इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश के दस जनपदों की विधानसभा सीटों पर विधानसभा उपचुनाव 2024 और संविधान सम्मान सम्मेलन कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडे के निर्देश पर कांग्रेसजनों को संबंधित जनपदों पर मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया। इनमें कानपुर जनपद की सीसामऊ विधानसभा पर अत्हर नईम, मुजफ्फरनगर जनपद की मीरापुर विधानसभा सीट पर हिमांशू गुर्जर, मुरादाबाद की कुंदरकी में सुधीर पाठक, गाजियाबाद जनपद की गाजियाबाद विधानसभा सीट के लिए आशुतोष गुप्ता, मिर्जापुर की मंझवाँ विधानसभा के लिए मिन्हाज अहमद, प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर मोहम्मद हसीब अहमद, अम्बेडकरनगर की कटेहरी पर अवधेश मिश्रा, अयोध्या की मिल्कीपुर के लिए संजय तिवारी, अलीगढ़ की खैर विधानसभा पर गोपाल मिश्रा और मैनपुरी की करहल विधानसभा पर शशि भूषण सिंह को मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है।

Also Read