हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम : बीजेपी की जीत का जश्न हरदोई में भी मना, बांटी मिठाइयां

UPT | हरदोई बीजेपी कार्यालय पर जश्न का माहौल

Oct 08, 2024 20:21

हरियाणा में हाल ही में हुए चुनाव परिणामों के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जब शाम को रुझान आए तो भाजपा को बहुमत के आंकड़े की ओर बढ़ते देख...

Short Highlights

हरदोई: हरियाणा में बीजेपी की चुनाव में फैक्ट्री के बाद हरदोई बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल

हरदोई बीजेपी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में बाटे गए लड्डू 

जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सभी नेताओं कर्यकर्ताओं जनता को दी बधाई।

Hardoi News : हरियाणा में हाल ही में हुए चुनाव परिणामों के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जब शाम को रुझान आए तो भाजपा को बहुमत के आंकड़े की ओर बढ़ते देख कांग्रेस के कार्यकर्ता चौंक गए। वहीं देशभर में भाजपा के कार्यकर्ता नाच-गाने और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार कर रहे हैं। हरदोई में भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में भाजपा की जीत का जोरदार जश्न मनाया। मिठाइयां बांट एक-दूसरे को बधाई दी। 

जनता ने दिया कांग्रेस को जबाव
इस मौके पर अजीत सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा का समय अब खत्म हो रहा है। लेकिन हरियाणा की जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना विश्वास दिखाकर उन्हें करारा जवाब दिया है। देश का हर वर्ग चाहे वह युवा हो, महिला हो, किसान हो या वृद्ध, सभी के विकास के लिए भाजपा निरंतर काम कर रही है। आज देश जिस गति से विकास कर रहा है, वह कांग्रेस के नेताओं को हजम नहीं हो रहा। 



किश्तवाड़ सीट जीतकर विकास का रास्ता खोला है
जम्मू कश्मीर के नतीजों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने कश्मीर घाटी में किश्तवाड़ विधानसभा सीट जीतकर विकास का रास्ता खोला है। उन्होंने कहा, भाजपा आने वाले समय में कश्मीर को भारत का स्विट्जरलैंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सशक्त भारत की पहचान बनेगा। जश्न में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आजाद भदोरिया, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक आदि रहे। 

Also Read