शौच गई 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म : गांव के लड़के पर लगा आरोप, मां की तहरीर पर पुलिस ने दबोचा

UPT | पुलिस हिरासत में आरोपी

Oct 05, 2024 18:45

हरदोई में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय छात्रा घर से शौच के लिए निकली थी। इसी बीच गांव का एक 26 वर्षीय युवक उसे पकड़कर बाग में खींच ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। छात्रा के चीखने पर वह भाग निकला

Short Highlights
  • पांचवी की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस अधीक्षक ने गांव पहुंचकर की पूछताछ 
  • टड़ियावां थाना क्षेत्र में हुई वारदात
Hardoi News : हरदोई में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय छात्रा घर से शौच के लिए निकली थी। इसी बीच गांव का एक 26 वर्षीय युवक उसे पकड़कर बाग में खींच ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। छात्रा के चीखने पर वह भाग निकला। चीखने की आवाज सुनकर ग्रामवासी बाग की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने वहां छात्रा को बेहोश पड़ा हुआ देखा। इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई।

मां की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी
एसपी नीरज कुमार जादौन भी गांव पहुंचे और छात्रा के परिजनों से पूछताछ की। छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। छात्रा की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

5वीं में पढ़ती थी छात्रा
बताया गया है कि टड़ियावां थाने के एक गांव की 11 वर्षीय किशोरी वहीं के एक निजी स्कूल में 5वीं कक्षा की छात्रा है। वह अपने तीन भाई-बहनों और मां के साथ गांव में रहती है। उसके पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। छात्रा घर से शौच के लिए निकली थी। उसी समय प्राथमिक विद्यालय के पास खड़े गांव निवासी 26 वर्षीय शिवाकांत (पुत्र लेखपाल) उसे पकड़कर बाग में खींच ले गया और वहीं छात्रा के साथ बलात्कार करने लगा।

छात्रा को कराया गया भर्ती
छात्रा के चीखने-चिल्लाने पर दुष्कर्मी युवक शिवाकांत वहां से भाग गया। इधर शोर सुनकर अनेक ग्रामवासी बाग की ओर दौड़ पड़े। वहां उन्होंने छात्रा को बेहोश पड़ा देखा और शोर मचाने लगे। यूपी-112 डायल करने पर पीआरवी की टीम पहुंची और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। उधर रात में ही गांव पहुंचे एसपी जादौन ने छात्रा के परिजनों के अलावा गांव के लोगों से पूछताछ की। छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

फोरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य
पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर दुष्कर्मी शिवाकांत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। साथ ही एसएचओ टड़ियावां अशोक कुमार सिंह की टीम में शामिल एसआई मुकुट सिंह व कांस्टेबल मोहित व पारस यादव ने दुष्कर्म के आरोपी शिवाकांत को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा से बलात्कार किए जाने की घटना की खबर से हड़कंप मच गया। वहां पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना से जुड़े हर एक पहलू की गहराई से जांच शुरू कर दी है। जिस तरह से छात्रा को खींचकर बाग में ले जाने की बात कही जा रही है, फोरेंसिक टीम उसी से जुड़े हर पहलू पर गहराई से जांच कर रही है। उधर पुलिस दुष्कर्मी के बारे में तमाम तरह की जानकारी जुटा रही है।

Also Read