Lucknow News : एफएसडीए ने लाखों रुपए का एक्सपायरी घी किया सीज, खोया-पनीर सहित 30 खाद्य पदार्थों के भरे नमूने

UPT | एक्सपायर घी सीज करती एफएसडीए की टीम।

Oct 05, 2024 20:33

खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चला रखा है। शनिवार हजारों किलो एक्सपायरी डेट का घी जब्त कर सीज कर दिया। 

Lucknow News : खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी क्रम में शनिवार को  कुट्टू और सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे, मूंगफली, साबूदाना, रामदाना सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों से 30 नमूने भरे गए। इन सबके अलावा विभाग की टीम ने हजारों किलो एक्सपायरी डेट का घी जब्त कर सीज कर दिया। 
 

नमूनों को जांच के लिए भेजा
सहायक खाद्य आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेसर्स आर्शीवाद ट्रेडिंग कम्पनी पक्का बाग दुबग्गा में इनर्जी फ्रेश ब्रांड के नाम से 1768 किलो घी, लूज घी 314 किलोग्राम, राधे कृष्णा ब्राण्ड का 14.2, रत्नागिरी ब्राण्ड गाय का घी 374 किलोग्राम, अनिक घी 14 किलो जब्त कर सीज किया। 



खोया, पनीर, दूध और दही के नमूने भी लिए
इसके अलावा ईजीडे ब्रांड गाय का घी 119 किलोग्राम, राधे कृष्णा ब्राण्ड 734 किलोग्राम और कुकिंग मीडियम दीप ब्राण्ड घी 114 लीटर सीज किया गया।  इसके अलावा खोया, पनीर, दूध और दही आदि के नमूने भरे गए। सहायक आयुक्त ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

Also Read