लखनऊ विश्वविद्यालय : लॉ फैकल्टी को मिला नॉलेज स्टीज़ एक्सीलेंस अवार्ड, शीर्ष 5 में बनाई जगह

UPT | Lucknow University

Oct 14, 2024 21:55

लविवि विधि संकाय के विधिक सहायता केंद्र को सामाजिक न्याय और कानूनी सहायता में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित नॉलेज स्टीज़ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Lucknow News : लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के विधिक सहायता केंद्र को सामाजिक न्याय और कानूनी सहायता में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित नॉलेज स्टीज़ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली में इंडियन सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ में आयोजित 13वें इंटरनेशनल कान्फ्रेंस ऑन ह्यूमन राइट्स एंड जेंडर जस्टिस के तहत दिया गया।

टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम
इस पुरस्कार के तहत विधिक सहायता केंद्र ने 31 से अधिक प्रतिभागी कॉलेजों में शीर्ष 5 में स्थान प्राप्त किया। लविवि प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह उपलब्धि विधिक सहायता केंद्र की समर्पित टीम की कड़ी मेहनत और उनके निष्ठावान प्रयासों का परिणाम है, जो लगातार सामाजिक न्याय और कानूनी सहायता के क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं।



लविवि विधि संकाय की बड़ी सफलता   
इस अवसर पर विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो बी डी सिंह, विधिक सहायता केंद्र के अध्यक्ष डॉ अभिषेक कुमार तिवारी, तथा प्रो-बोनो क्लब के अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार यादव ने नेतृत्व किया। यह सम्मान न केवल विधिक सहायता केंद्र की उपलब्धि है, बल्कि लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के लिए भी एक बड़ी सफलता है, जो कानूनी शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस सम्मान समारोह में संकाय के सभी प्रमुख शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Also Read