कान फिल्म महोत्सव में पश्चिमी यूपी की बेटियों का जलवा : मेरठ की मानसी और बागपत की नैन्सी के ग्लैमर के आगे सितारे पड़े फीके

UPT | मेरठ की मानसी माहेश्वरी, बागपत के बरनावा की बेटी नैन्सी त्यागी

May 25, 2024 17:48

मानसी की यह एनीमेशन फिल्म कान फिल्म फेस्टिवल-2024 के लिए चुनी गई थी। 23 मई को स्क्रीनिंग कान फिल्म फेस्टिवल में हुई। इस फिल्म को 'ला सिनेफ' कैटेगिरी...

Short Highlights
  • बागपत और मेरठ की बेटियों के आगे फिल्म जगत की अदाकारी फीकी
  • फ्रांस में चल रहे कान फिल्म महोत्सव में मेरठ की मानसी को तीसरा प्राइज
  • मानसी की एनीमेशन फिल्म कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 के लिए चुनी गई
     
Cannes Film Festival 2024 : फ्रांस में चल रहे कान फिल्म महोत्सव 2024 में इस बार पश्चिम यूपी की ​बेटियों ने अपनी धाक जमाई है। कान फिल्म महोत्सव 2024 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बेटियों ने कई पुरस्कार जीते हैं। कान फिल्म महोत्सव 2024 में मेरठ की मानसी माहेश्वरी की एनीमेशन फिल्म ने डंका बजा दिया। वहीं दूसरी ओर बागपत के बरनावा की बेटी नैन्सी त्यागी के ग्लैमर के आगे फिल्म जगत की अदाकाराएं फीकी पड़ गईं हैं। दोनों बेटियों ने मेरठ और बागपत का नाम विश्व पटल पर एक बार फिर से चमका दिया है। 

फिल्म बनीहुड का कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में डंका 
कान फिल्म महोत्सव 2024 में मेरठ की मानसी माहेश्वरी की एनीमेशन फिल्म बनीहुड का डंका बज रहा है। एक निर्देशक के रूप में उनके काम को पूरी दुनिया ने सराहा। मानसी की यह एनीमेशन फिल्म कान फिल्म फेस्टिवल-2024 के लिए चुनी गई थी। 23 मई को स्क्रीनिंग कान फिल्म फेस्टिवल में हुई। इस फिल्म को 'ला सिनेफ' कैटेगिरी में तीसरा प्राइज मिला है।

दिल को छू गई फिल्म
मानसी माहेश्वरी की एनीमेशन फिल्म बनीहुड में बताया है कि कैसे हम अपनों को सुरक्षित करने के लिए झूठ तक बोलते हैं। कठिन समय में अपनी महत्वकाक्षाओं को पूरा करने के लिए छल व्यवहार में शामिल होता है। इन्हीं अनुभवों से उन्हें बनीहुड का आइडिया आया। मानसी अभी ब्रिटेन में अपनी एनीमेशन की पढ़ाई पूरी कर रही हैं।
कान फिल्म महोत्सव 2024 में बागपत की बेटी नैंसी त्यागी ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरीं। फैशन डिजाइनर नैंसी ने कान फिल्म महोत्सव 2024 में खुद की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनकर रेड कारपेट पर चली। नैंसी और उसकी ड्रेस खूब चर्चाओं में रही।

फैशन डिजाइनिंग के दम पर विदेश में भी धमाल
उत्तर पदेश के बागपत के बरनावा निवासी ट्रांसपोर्ट का कार्य कर रहे गजेंद्र त्यागी उर्फ लाला की बेटी नैन्सी त्यागी ने फैशन डिजाइनिंग के दम पर विदेश में भी धमाल मचा रही है। गजेंद्र ने बताया कि नैन्सी ने इंटर तक की पढ़ाई मेरठ के हर्रा इंटर काॅलेज से की। उसके बाद वर्ष 2020 में नैंसी त्यागी व उसके भाई मनु त्यागी को मां माया त्यागी पढ़ाई के लिए दिल्ली ले जाकर रहने लगीं। दिल्ली में नैन्सी त्यागी पढ़ाई करने के साथ फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। वह बड़े फैशन डिजाइनरों के कपड़ों को देखकर घर में सिलाई करती। 

फ्रांस में 20 किलो की ड्रेस से छाई नैन्सी
नैन्सी त्यागी के विभिन्न सोशल साइट्स पर 15 लाख से अधिक फॉलोअर हैं। नैन्सी इसी के सहारे अपनी बनाई ड्रेस के कारण सुर्खियों में आईं। नैंसी त्यागी एक हजार मीटर कपड़े से बनी 20 किलो की ड्रेस पहनकर कान फिल्म महोत्सव में रेड कारपेट पर चली। 

Also Read