Meerut News : डिजिटल अटेंडेंस को लेकर चल रहे विरोध के बीच अधिकारियों ने संभाला मोर्चा, स्कूलों में डटे शिक्षा अधिकारी

UPT | डिजिटल अटेंडेंस के विरोध के बीच बेसिक स्कूल में शुरू हुई क्लास।

Jul 12, 2024 09:56

आज से बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी सुबह स्कूलों में जाकर शिक्षकों से बात कर उनकी डिजिटल अटेंडेंस लगवाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि शिक्षकों ने अपना विरोध जारी रखा है। मेरठ में भी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक डिजिटल अटेंडेंस का विरोध कर रहे हैं। 

Short Highlights
  • सुबह से परिषदीय विद्यालयों में डटे शिक्षा अधिकारी 
  • एडी बेसिक, बीएएस और जिला समन्वयक लगवा रहे डिजिटल अटेंडेंस
  • डिजिटल अटेंडेंस के विरोध को देखकर डीजी स्कूल शिक्षा सख्त 
Meerut News : परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने डिजिटल अटेंडेंस लगाने को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी किया हआ है। शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन से स्कूली शिक्षा का ढर्रा उतर गया है। इसको लेकर अब डीजी स्कूल शिक्षा ने सख्त रूख अपनाया है। डीजी स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी जिलों के एडी बेसिक, बीएसए और जिला समन्वयक को फील्ड में उतरकर डिजिटल अटेंडेंस लगवाने के निर्देश दिए हैं। आज से बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी सुबह स्कूलों में जाकर शिक्षकों से बात कर उनकी डिजिटल अटेंडेंस लगवाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि शिक्षकों ने अपना विरोध जारी रखा है। मेरठ में भी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक डिजिटल अटेंडेंस का विरोध कर रहे हैं। 

डिजिटल अटेंडेंस में शिक्षकों का सहयोग कर रहे
मेरठ में सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी डिजिटल अटेंडेंस में शिक्षकों का सहयोग कर रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों से वार्ता कर उनको डिजिटल अटेंडेंस के लाभ के बारे में बताएं।

डिजिटल अटेंडेंस के प्रस्तुतिकरण के बारे में जानकारी देने को कहा
यह भी बताएं कि बच्चों में कक्षावार, विषयवार अपेक्षित दक्षाएं प्राप्त करना व ग्रेड में सुधार लक्ष्य है। बीएसए, बीईओ, जिला समन्वयक को प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर उन्हें डिजिटल अटेंडेंस के प्रस्तुतिकरण के बारे में जानकारी देने को कहा गया है। शिक्षकों की तकनीकी समस्याओं का समाधान करें। विद्या समीक्षा केंद्र की मदद से तुरंत निराकरण कराएं। बीएसए-बीईओ नियमित प्रगति की समीक्षा कर डिजिटलीकरण में प्रगति लाएं। इसी क्रम में मेरठ बीएसए ने भी अपने यहां अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी कर डिजिटलाइजेशन में गति लाने के निर्देश दिए हैं।

बीएसए आशा चौधरी ने बताया
मेरठ बीएसए आशा चौधरी ने बताया आज सभी अधिकारी स्कूलों के दौरे पर हैं और शिक्षकों को डिजिटल अटेंडेंस के लाभ के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनको इसके बारे में जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ कहीं हल्का विरोध है। लेकिन एक दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। 
 

Also Read