Meerut News : खाड़ी के देशों में महक रही मेरठ की बासमती, 152 देशों में है इसकी डिमांड

UPT | बासमती की फसल

Jul 06, 2024 01:59

देश में बासमती की फसल यूपी समेत सात राज्यों में की जाती है। यूपी की मिटटी में पैदा होने वाली बासमती के स्वाद के विदेशी भी दीवाने हैं। यहीं कारण है कि बासमती का निर्याय साल दर साल बढ़ता जा रहा है। इससे किसानों की आय में भी वृद्धि हो रही है।

Short Highlights
  • तीन साल में दोगुना मिला दाम तो किसान हुए मालामाल
  • यूपी समेत देश के सात राज्यों में पैदा की जा रही बासमती
  • देश का एकमात्र बासमती निर्यात प्रतिष्ठा मेरठ के मोदीपुरम में 
Meerut News : मेरठ के बासमती की महक खाड़ी देशों में महक रही है। आज देश में पैदा होने वाली बासमती विदेश के 152 देशों में निर्यात की जा रही है। भारत के बासमती की डिमांड दिनों दिन विदेश में बढ़ती जा रही है।  देश का एक मात्र बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान मोदीपुरम में है। देश में बासमती की फसल यूपी समेत सात राज्यों में की जाती है। यूपी की मिटटी में पैदा होने वाली बासमती के स्वाद के विदेशी भी दीवाने हैं। यहीं कारण है कि बासमती का निर्याय साल दर साल बढ़ता जा रहा है। इससे किसानों की आय में भी वृद्धि हो रही है। पिछले तीन सालों में न केवल निर्यात की मांग बढ़ी है। बल्कि बासमती का दाम भी दोगुना हुआ है। भारतीय बासमती के खुशबू की धमक लगातार बढ़ती जा रही है। साल दर साल बासमती का उत्पादन भी बढ़ता जा रहा है। अच्छी गुणवत्ता युक्त बासमती के निर्यात में तेजी आ रही है।

विश्व में सबसे ज्यादा बासमती की पैदावार भारत में
भारत से करीब 152 देशों में बासमती का निर्यात किया जाता है। विश्व में सबसे ज्यादा बासमती की पैदावार भारत में होती है। भारत से विदेशों में निर्यात हो रहा है। इससे विदेशी मुद्रा अपने देश में ज्यादा आएगी और बासमती का निर्यात भी और बढ़ेगा। 

पिछले तीन साल का निर्यात और मूल्य
  वर्ष                          निर्यात                 मूल्य
 2021-22            39.5 लाख टन       26415 करोड़ 
 2022-23            45.6 लाख टन       38524 करोड़ 
 2023-24            52.4 लाख टन       48390 करोड़ 
नोट : निर्यात लाख टन में और मूल्य करोड़ में है।

भारत से धान आयात करने वाले टॉप टेन देश
ईराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान यमन रिपब्लिक, यूके, यूएसए, ओमान,  कुवैत, कनाडा और कतर। 

धान के इन प्रजातियों की सबसे ज्यादा मांग
बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान मोदीपुरम के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रितेश शर्मा का कहना है कि बासमती चावल की मांग बढ़ी है। जिनमें सबसे ज्यादा पूसा बासमती 1121, बासमती 1509, बासमती 17 आदि हैं। 

ये है 1121 पूसा बासमती प्रजाति की खासियत
  • चावल लंबा होता है और निर्यात अधिक होता है।
  • चावल का साइज 12 एमएम से भी बड़ा होता है।
  • औसत पैदावार एक बीघा में 45 से 50 और अधिकतम 60 क्विंटल है।
बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रितेश शर्मा का कहना है कि बासमती का निर्यात विदेशों में बढ़ता जा रहा है। इस बार निर्यात के पिछले सभी रिकाॅर्ड टूटे हैं। जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। 

Also Read