Meerut News : भाकियू टिकैत गुट का एलान ! सड़कें खाली नहीं हुई तो इस बार 26 माह तक होगा धरना प्रदर्शन

UPT | भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता मेरठ में प्रदर्शन करने जाते हुए।

Feb 21, 2024 14:50

कलक्ट्रेट परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसानों को सीमा पर रोका जा रहा है। सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। हमारी मांग है कि एमएसपी लागू की जाए और किसानों को शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने दिया जाए।

Short Highlights
  • पश्चिम यूपी के सभी जिला मुख्यालयों में भाकियू का धरना प्रदर्शन 
  • किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू टिकैत गुट ने दिखाई
  • भाकियू कार्यकर्ताओं ने पंचायत कर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Meerut News : पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू टिकैत ने बुधवार को पश्चिम यूपी के जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न रास्तों से किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष जयवीर मलिक ने बताया कि एमएसपी और किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान करने में सरकार नाकाम रही है। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में पंचायत की।

समस्याओं का समाधान कराने का आह्वान प्रशासन से किया
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने स्थानीय समस्याओं का समाधान कराने का आह्वान प्रशासन से किया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर उचित समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरने से भी पीछे नहीं हटेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाकियू कार्यकर्ताओं ने पंजाब में आंदोलित किसानों को पूर्ण समर्थन देने का आह्वान किया है। कहा कि भाकियू एमएसपी, किसानों की परेशानी, बकाया गन्ना भुगतान, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस करने की मांग समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही है। 

सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे
भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने अपने साथ खाना बनाने का सामान भी लिया हुआ था। कलक्ट्रेट परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसानों को सीमा पर रोका जा रहा है। सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। हमारी मांग है कि एमएसपी लागू की जाए और किसानों को शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना दिया जाए।  

कलक्ट्रेट परिसर में नहीं घुस सके टैक्टर लेकर
भाकियू के कार्यकर्ता ट्रैक्टरों से कलक्ट्रेट परिसर के बाहर पहुंचे। लेकिन पुलिस के भारी बंदोबस्त और सख्ती के चलते कलक्ट्रेट परिसर में ट्रैक्टर लेकर नहीं घुस सके। बाहर से ही पैदल नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट परिसर में दाखिल हुए। 

कलक्ट्रेट चारों ओर से छावनी में तब्दील
भाकियू के आंदोलन को देखते हुए कलक्ट्रेट परिसर को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कलक्ट्रेट के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात किया हुआ था। ब्रज वाहन और फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी लगाई हुई थीं। आरएएफ और पीएसी भी लगाई गई थी। कलक्ट्रेट के सभी गेट पर पुलिस की गाड़ियां और फोर्स मुस्तैद था।

Also Read