Delhi Kisan Mahapanchayat : किसान महापंचायत के लिए भाकियू का दिल्ली कूच कल, पुलिस प्रशासन अलर्ट

UPT | किसान महापंचायत के लिए मेरठ में भाकियू के कार्यकर्ता दिल्ली कूच की रणनीति बनाते हुए।

Mar 13, 2024 21:24

14 मार्च को सुबह 10.30 बजे काशी टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ता एकजुट होंगे। जहां से सभी लोग दिल्ली के लिए कूच...

Short Highlights
  • मेरठ में काशी टोल पर एकत्र होंगे भाकियू कार्यकर्ता
  • अपने निजी वाहनों से दिल्ली के लिए कूच करेंगे किसान
  • पश्चिम यूपी के जिलों में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर 
BKU Kisan Mahapanchayat : दिल्ली किसान महापंचायत के लिए कल 14 मार्च को भा​रतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता दिल्ली के लिए कूच करेंगे। इसके लिए भारतीय किसान यूनियन ने पूरी तैयारी की है। भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों और कार्यकर्ताओं से कहा है कि सभी अपने निजी वाहन या फिर ट्रेन से दिल्ली पहुंचे। उन्होंने भाकियू कार्यकर्ताओं से कहा कि दिल्ली कूच के दौरान सभी शांति बरते। किसी के बहकावे में ना आए। दिल्ली पहुंचकर किसान महापंचायत में भाग लें।   

सभी एक साथ रामलीला मैदान के लिए कूच करेंगे
जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग चौधरी ने बताया की कल 14 मार्च को भाकियू कार्यकर्ता एवं किसान निजी वाहनों से हजारों की संख्या में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा प्रस्तावित महापंचायत में शामिल होने के लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक भाकियू कार्यकर्ता अपने अपने स्तर से तैयारी में जुटा हुआ है। कल भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ हजारों किसान मेरठ जिले से महापंचायत में शामिल होने के लिए काशी टोल प्लाजा पर एकत्रित होंगे। जहां से सभी एक साथ रामलीला मैदान के लिए कूच करेंगे। उन्होंने भाकियू कार्यकर्ताओं से किसान संघर्ष को मजबूती के लिए दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को सुबह 10.30 बजे काशी टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ता एकजुट होंगे। जहां से सभी लोग दिल्ली के लिए कूच करेंगे। मेरठ भाकियू मीडिया प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि कल सुबह सभी कार्यकर्ता काशी टोल पर एकत्र होंगे और वहीं से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। 

पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर 
भाकियू के दिल्ली किसान महापंचायत में कूच की तैयारी को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है। मेरठ आईजी नाचिकेता झा ने बताया कि सभी जिलों के अधिकारियों को सतर्कता बरतने और शांति बनाए रखने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरठ दिल्ली हाइवे पर आम लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए संबंधित थानों और जिलों के अधिकारियों निर्देश दिए गए हैं। 

Also Read