मेरठ में मुठभेड़ : पुलिस और गोकश के बीच रात में फायरिंग, एक के पैर में लगी गोली

UPT | लिसाड़ी गेट पुलिस और गोकश के बीच हुई मुठभेड़।

Jun 20, 2024 09:44

जानकारी के अनुसार थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में 17 जून को को परवेज डेयरी में गोकशी की घटना हुई थी। इसी दिन बकरीद थी और बकरीद पर आरोपी ने गोवंश की कुर्बानी दी थी।

Short Highlights
  • मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में हुई मुठभेड़
  • डेयरी में गोकशी की घटना के बाद से था फरार
  • बकरीद पर भी की थी गोवंश की कुर्बानी
     
Meerut Police encounter : मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गोकशी की घटना में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गोकश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में 17 जून को को परवेज डेयरी में गोकशी की घटना हुई थी। इसी दिन बकरीद थी और बकरीद पर आरोपी ने गोवंश की कुर्बानी दी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना लिसाड़ी गेट पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें शाहिद पुत्र चमन निवासी गली न0 12 ताज मस्जिद के पास थाना लिसाड़ी गेट मेरठ उम्र 35 वर्ष घटना में फरार चल रहा था।      

जान से मारने की नीयत से फायरिंग
19 जून की रात थाना प्रभारी लिसाड़ी गेट को सूचना प्राप्त हुई कि गोकशी की घटना में फरार आरोपी साहिल उपरोक्त सुहेल गार्डन आम के बाग में सो रहा है। मुखबिर से मिली इस सूचना पर थाना प्रभारी लिसाड़ी गेट ने फोर्स के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर ली। गोकश ने आपने आपको घिरता हुआ देख पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

जवाबी फायरिंग में साहिल के पैर में गोली लगी
पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में साहिल के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। गोकश के कब्जे से तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस 315 बोर, खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल गोकश को उपचार हेतु पीएल शर्मा अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि आरोपी के खिलाफ गोकशी के चार मुकदमे पहले से मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना में दर्ज हैं। 

Also Read