Meerut News : ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे और एनएच 58 किसानों के कब्जे में, वाहनों की लगी लंबी कतारें

UPT | भाकियू के हाइवे पर धरने के बाद ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर लगा लंबा जाम।

Feb 26, 2024 16:17

भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास धरने पर बैठे हुए हैं। हाईवे पर किसानों ने चौपाल लगा दी। भाकियू नेताओं ने किसानों को संबोधित किया। ईस्टर्न पेरीफरल…

Short Highlights
  • भाकियू कार्यकर्ताओं ने विश्व व्यापार संगठन का पुतला फूंका
  • गाजियाबाद से मेरठ तक एनएच 58 पर भाकियू का ट्रैक्टर प्रदर्शन 
  • यूपी के हाइवे और एक्सप्रेस वे पर भाकियू का तीन घंटे तक धरना
Meerut News : मेरठ में किसान आंदोलन के समर्थन में एमएसपी पर गारंटी कानून बनाए जाने सहित मांगों को लेकर सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने विश्व व्यापार संगठन का पुतला फूंककर प्रदेश भर में हाईवे जाम किया। गाजियाबाद से मेरठ तक एनएच-58 पर जाम लगाकर भाकियू के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन किया। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में दिन में 11:30 बजे संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हाईवे पर किसानों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मोदीपुरम बाईपास पर एनएच-58 स्थित कैलाशी अस्पताल के सामने, सकौती व मोहिउद्दीनपुर में रोड जाम कर दोपहर बाद पुतला दहन किया। 

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे किसानों के कब्जे में 
बागपत में किसान ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पहुंच गए। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास धरने पर बैठे हुए हैं। हाईवे पर किसानों ने चौपाल लगा दी। भाकियू नेताओं ने किसानों को संबोधित किया। ईस्टर्न पेरीफरल एक्सप्रेस वे पर किसानों के प्रदर्शन से काफी लंबा जाम लग गया। इसी तरह से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर भी एनएच 58 की एक लेन किसानों ने अपने कब्जे में कर ली। इससे एक तरफ ट्रैफिक चलने से काफी लंबा जाम लग गया। 

परतापुर हाईवे पूरी तरह से जाम
दिल्ली बॉर्डर पर हरियाणा व पंजाब के किसान एमएसपी की मांग को लेकर काफी दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए गाजियाबाद और मेरठ सहित पूरे पश्चिमी यूपी से शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कंकरखेड़ा पर एलआईसी ग्राउंड के सामने हाईवे जाम कर दिया। इससे हाइवे पर दोनों तरफ से काफी लंबी लाइनें लग गई। 

भाकियू के पश्चिम यूपी अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा कि भाजपा की तानाशाह सरकार किसानों के हितों का दमन कर रही है। किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसान का शोषण कर उन पर निशाना साध रही है। भाकियू नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ हाईवे पर जाम लगा दिया। भाकियू नेता ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो दिल्ली दूर नहीं है।

किसान हाईवे पर हुक्का गुड़गुड़ा रहे
वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरनगर के खतौली में गांव भंगेला के सामने भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ट्रैक्टर खड़े कर हाईवे पर यातायात रोक दिया। हाईवे के दूसरी साइड पर वाहनों का जाम लग गया है। आलाधिकारी पुलिस बल के साथ व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। किसान हाईवे पर हुक्का गुड़गुड़ा रहे हैं।

Also Read