किसान आंदोलन का असर : ग्रेटर नोएडा में एक मूर्ति से गौर चौराहे तक लंबा जाम, चंद सेकेंडों की दूरी तय करने में लगे 30 मिनट

UPT | चार मूर्ति चौराहे पर लगा लंबा जाम।

Feb 13, 2024 12:12

किसान आंदोलन का असर नोएडा में दिख रहा है। मंगलवार सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट से नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली जाने वालों को जाम का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोगों को दफ्तर पहुंचने में देरी हो रही है।

Short Highlights
  • लोगों को ऑफिस टाइम के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा 
  • किसी भी स्थिति से निपटने के लिए चार मूर्ति चौराहे पर पुलिस बल तैनात

 

Greater Noida West (इला भटनागर) : किसानों के आंदोलन का असर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में देखने को भी मिल रहा है। एक मूर्ति चौराहे से चार मूर्ति चौराहे तक पहुंचने में महज 7 से 10 मिनट का समय लगता है, लेकिन मंगलवार सुबह करीब 10.15 बजे जाम में फंसे लोगों को एक किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब आधा घंटा लग गया। हालांकि, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए चार मूर्ति चौराहे पर पुलिस बल तैनात है। बावजूद इसके लोगों को ऑफिस टाइम के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट 
मालूम हो कि किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को दिल्ली कूच कर रहे हैं। इसी के चलते दिल्ली बॉर्डर सील है। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने दिल्ली की सीमा सील कर दी है। गाजीपुर, टीकरी और सिंघु बॉर्डर पर बैरिकेड्स और लोहे की कंटीली तारें लगाकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशन भी मंगलवार को बंद रहेंगे। इसमें उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1, 3 और 4 और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 शाम तक बंद रहेगा। 

Also Read