Noida News : नोएडा पुलिस ने किया मशहूर कंटेंट क्रिएटर शेर सिंह को गिरफ्तार, अश्लील रील्स बनाना पड़ा भारी

UPT | नोएडा पुलिस ने किया मशहूर कंटेंट क्रिएटर शेर सिंह को गिरफ्तार

May 30, 2024 14:27

नोएडा पुलिस ने 'शेर' नाम से मशहूर कंटेंट क्रिएटर को अरेस्ट कर लिया है। दरअसल, बीते दिनों शेर सिंह की सोशल मीडिया पर 4-5 अश्लील वीडियो वायरल हो रही थीं...

Noida News : नोएडा पुलिस ने 'शेर' नाम से मशहूर कंटेंट क्रिएटर को अरेस्ट कर लिया है। दरअसल, बीते दिनों शेर सिंह की सोशल मीडिया पर 4-5 अश्लील वीडियो वायरल हो रही थीं। उस वीडियो में युवक-युवती डी-पार्क में अश्लील रील बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसमें अश्लील शब्दों का भी वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया है। जिसके बाद लोगों ने वीडियो वायरल होने पर आपत्ति दर्ज कराई और एक्स पर नोएडा पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की।

इसलिए किया गिरफ्तार
शेर सिंह के इंस्टाग्राम पर करीब 4 लाख फॉलोअर्स हैं। वो खुद को शेर नाम से बुलाता है। दरअसल, शेर सिंह को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्योंकि, उसने नोएडा सेक्टर-62 स्थित डी पार्क में एक युवती के साथ अश्लील रील्स बनाई थी। उस रील्स को उसने अपने  इंस्टाग्राम पर डाला था। जिसके बाद लोगों ने उस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस से एक्स पर शिकायत की थी। जिसके बाद  नोएडा पुलिस ने उन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक-युवती की तलाश में जुट गई थी।

कुछ महीनों पहले भी हुआ था गिरफ्तार
इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। इन रील्स को बनाने वाले युवक की पहचान यूट्यूबर शेर सिंह के रूप में हुई है। शेर सिंह को कुछ महीने पहले कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। शेर सिंह उस वक्त भी वीडियो पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार हुआ था। 

Also Read