Ghaziabad Nagar Nigam : निगम की भूमि से अवैध कब्जाधारियों को हटाने के लिए चलेगा अभियान

UPT | लोगों की शिकायतें सुनतीं महापौर सुनीता दयाल।

Jun 10, 2024 02:18

बैठक में बताया गया कि गुलधर,नंदग्राम,जटवाड़ा,सैन विहार विजय नगर आदि में भूमाफिया ने फिर से निगम की जमीन पर कब्जे शुरू कर दिए हैं। इसको लेकर अधिकारियों की बैठक हुई है।

Short Highlights
  • गाजियाबाद महापौर सुनीता दयाल आई एक्शन में
  • निगम संपत्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक
  • महापौर ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश 
Ghaziabad News : नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जाधारियों को हटाने के लिए अब अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम कार्यालय में सम्पत्ति विभाग के अधिकारियों के साथ महापौर सुनीता दयाल ने बैठक की। जिसमें उन्होंने सम्पत्ति प्रभारी पल्लवी सिंह, सम्पत्ति अधीक्षक रामशंकर वर्मा एवं कानूनगो सुरेन्द्र कौशिक को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

भूमाफिया ने फिर से निगम की जमीन पर कब्जे शुरू कर दिए
बता दें लोकसभा चुनाव के मददेनजर निगम ने अवैध कब्जेदारों के खिलाफ अभियान बंद कर दिया था। जिसके बाद लोगों ने फिर से अवैध कब्जे कर लिए थे। बैठक में बताया गया कि गुलधर,नंदग्राम,जटवाड़ा,सैन विहार विजय नगर आदि में भूमाफिया ने फिर से निगम की जमीन पर कब्जे शुरू कर दिए हैं। इसको लेकर अधिकारियों की बैठक हुई है। जिसमें उपरोक्त स्थानों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम की भूमि पर कब्जा करने की जानकारी मिली
महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि नगर निगम की भूमि पर कब्जा करने की जानकारी मिली है। जिसको लेकर निर्देश दिए है। निकट भविष्य में नगर निगम की भूमि को खाली कराकर उसको छोड़ दिया जाता है और कुछ समय बाद भूमाफिया फिर से सक्रिय होकर चोरी छुपे उसी भूमि पर कब्जा कर लेते हैं। लेकिन अब नगर निगम अपनी भूमि खाली कराकर उसको ऐसे ही नहीं छोड़ेगा। बल्कि उपरोक्त भूमि पर नगर निगम की आय बढ़ाने की योजनाएं तैयार की जाएगी। जिससे शहर हित में विकास कार्य कराए जाएंगे।

Also Read