आज का मौसम : गाजियाबाद के औसत तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी, स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट

UPT | Today Ghaziabad weather

Oct 05, 2024 08:26

अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक

Short Highlights
  • सुबह शाम वातावरण में नमी बढ़ने से बीमारी का खतरा बढ़ा
  • बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की सलाह
  • Ghaziabad weather, Ghaziabad weather news, Ghaziabad weather update, weather news Ghaziabad, Ghaziabad IMD report, IMD update, today Ghaziabad weather, rain in Ghaziabad, weather news, today weather, today weather update, UP Weather, Ghaziabad, Ghaziabad Hindi News, Ghaziabad Aaj News, Ghaziabad News Update,गाजियाबाद मौसम हाल, गाजियाबाद मौसम, आज गाजियाबाद मौसम, आज यूपी मौसम, मौसम न्यूज, उत्तर प्रदेश टाइम्स न्यूज,  दिन में बढ़ता तापमान गर्मी और उमस के साथ कर रहा परेशान 
IMD Weather Forecast : गाजियाबाद में मौसम हर रोज बदल रहा है। मौसम में बदलाव से गर्मी और उमस बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे मौसम में अलर्ट जारी किया है। सुबह और शाम को तापमान गिरने से जहां हल्की सर्दी का असर शुरू हो रहा है। वहीं दूसरी ओर दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस परेशान कर रही है। ऐसे मौसम में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। 

मानसून की वापसी 
मानसून धीरे-धीरे वापसी की तरफ बढ़ रहा है। इसकी वजह से गाजियाबाद और एनसीआर में गर्मी बढ़ी है। गाजियाबाद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह के दौरान वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। 

तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ी
गाजियाबाद और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, दिन में आसमान साफ ​​रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज शनिवार को आसमान साफ ​​रहने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। 
 

Also Read