Ghaziabad-NCR Weather : दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंड का अहसास, बदल रहे गाजियाबाद मौसम के हालात

UPT | Today Ghaziabad weather

Oct 14, 2024 11:13

मौसम विभाग के अनुसार गाजियाबाद में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा

Short Highlights
  • आज सोमवार को छाएंगे हल्के बादल
  • न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के पास 
  • बारिश की संभावना एनसीआर में खत्म
Ghaziabad Weather : गाजियाबाद के मौसम में अब बदलाव आया है। मौसम विभाग के अनुसार गाजियाबाद और एनसीआर में आज सोमवार को आसमान में बादल छाएगे। एनसीआर में बारिश की कोई संभावना अभी नहीं है। आज गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दोपहर के समय तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का अहसास होगा। 

एनसीआर में मौसम बदल रहा
3एनसीआर में मौसम बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद ठंड का असर शुरू हो रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास हो रहा है। धीरे-धीरे तापमान गिर रहा है। रविवार को गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शाम होते-होते तापमान में गिरावट देखने को मिलती है।



न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के अनुसार गाजियाबाद में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोपहर के समय तापमान बढ़ने से गर्मी होगी। सुबह शाम को तापमान गिरने से हल्की ठंड का अहसास होगा।
 

Also Read