Ghaziabad weather news : गाजियाबाद में बदल रहा मौसम, तापमान लुढ़कने से अब बढ़ेगी ठंड

UPT | Today Ghaziabad weather

Oct 22, 2024 08:39

गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 25 अक्टूबर तक गाजियाबाद में मौसम साफ रहने के संकेत हैं।

Short Highlights
  • ठंडी हवाओं के चलते से अचानक से बदला मौसम
  • गाजियाबाद के तापमान में आई दो डिग्री की कमी
  • 25 अक्टूबर के बाद ठंड बढ़ने की संभावना जताई 
Ghaziabad weather news : गाजियाबाद में सोमवार की शाम से मौसम में अचानक से बदलाव आया है। ठंडी हवा चलने से तापमान लुढक गया है। जिससे ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर के बाद ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। 

ठंडी हवाओं के चलने से मौसम में बदलाव आया
गाजियाबाद में ठंडी हवाओं के चलने से मौसम में बदलाव आया है। सोमवार की शाम गाजियाबाद के मौसम ने अचानक से करवट ली है। ठंडी हवाएं चलने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। दिन में निकलने वाली धूप में हल्कापन महसूस होने लगा है। ठंडी हवाएं चलती रहेंगी तो गाजियाबाद के मौसम में बड़ा बदलाव होने के संकेत हैं।

आज सुबह से चल रही ठंडी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार गाजियाबाद में अचानक 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिसकी वजह से मौसम बदल रहा है। आज सुबह ठंडी हवाएं चलीं। आज मंगलवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बादलों की आवाजाही नहीं होगी। आज गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 25 अक्टूबर तक गाजियाबाद में मौसम साफ रहने के संकेत हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहेगा। 
 

Also Read