Ghaziabad Weather News : गाजियाबाद का तापमान चार डिग्री गिरा, आज भी राहत के आसार

UPT | आज गाजियाबाद में मौसम का हाल।

Jun 22, 2024 02:54

अगले सप्ताह के अंत तक गाजियाबाद में मानसून पहुंचने के आसार बन रहे हैं। इसके बाद गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Short Highlights
  • जून में पहली बार तापमान 40 के नीचे पहुंचा
  • एनसीआर में बुधवार की रात से बदला मौसम का मिजाज
  • पारा हुआ कम और लू से भी लोगों को मिली राहत
Ghaziabad weather : गाजियाबाद में प्रचंड गर्मी से अब कुछ राहत मिली है। गाजियाबाद का अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिरकर 39 डिग्री सेल्सियस पर प पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर है। गाजियाबाद में जून में ऐसा पहली बार हुआ है जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा है। आज शुक्रवार को और भी राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि, मौसम में यह राहत दो दिन की ही है। इसके बाद रविवार से तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने की संभावना जताई जा रही है। 

बारिश के बाद तापमान गिरा और मौसम में बदलाव आया
गाजियाबाद एनसीआर में मौसम का मिजाज बुधवार की रात से बदलना शुरू हो गया था। गाजियाबाद और दिल्ली में बारिश हुई थी। गाजियाबाद में बारिश के बाद तापमान गिरा और मौसम में बदलाव आया था। बृहस्पतिवार को भी सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर को धूप खिली लेकिन गर्मी का प्रकोप कम ही रहा था। गाजियाबाद में हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही। तापमान कम होने से लोगों को लू से भी राहत मिली है।

गाजियाबाद में मानसून पहुंचने के आसार बन रहे
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव ने बताया कि गर्मी एक बार फिर जोर पकड़ेगी। अगले सप्ताह के अंत तक गाजियाबाद में मानसून पहुंचने के आसार बन रहे हैं। इसके बाद गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। फिलहाल एक दो दिन गर्मी अभी कुछ कम ही रहेगी। आज शुक्रवार को शहर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान दिन में 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

Also Read