Aaj Ka Mausam : उमस भरी गर्मी से राहत नहीं, जानें गाजियाबाद के मौसम का मिजाज

UPT | Today Ghaziabad weather

Oct 07, 2024 08:46

गाजियाबाद में अक्टूबर के महीने में अप्रैल-मई जैसी गर्मी पड़ रही है। लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गाजियाबाद में कई दिनों से तेज धूप खिल रही है।

Short Highlights
  • दिन में उमस और गर्मी का दौर जारी
  • इस सप्ताह मौसम में परिवर्तन के आसार नहीं
  • हवा की गति रूकने से बढ़ा अधिकतम तापमान 
Aaj Ka Mausam : गाजियाबाद में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह ऐसे ही मौसम रहने की संभावना जाहिर की है। गाजियाबाद-एनसीआर में बारिश न होने से उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गाजियाबादवासियों का गर्मी से हाल बेहाल है। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन गाजियाबाद और आसपास मौसम ऐसे ही रहेगा।  

गाजियाबाद का आज मौसम 
गाजियाबाद में अक्टूबर के महीने में अप्रैल-मई जैसी गर्मी पड़ रही है। लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गाजियाबाद में कई दिनों से तेज धूप खिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गाजियाबाद को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। IMD के अनुसार अभी कुछ दिनों तक गाजियाबाद का मौसम गर्म रहेगा। आज गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। 

Also Read