Weather Update : दिन में गर्मी, रात में गिर रहा तापमान, ऐसा रहेगा गाजियाबाद के मौसम का हाल

UPT | Weather Update

Oct 16, 2024 11:05

पिछले साल तक अक्टूबर महीने में दिन का तापमान भी गिरना शुरू होता था। दिन का तापमान भी लगभग 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता था।

Short Highlights
  • गाजियाबाद में दिन का तापमान स्थिर 
  • मौसम में हो रहे बदलाव से वैज्ञानिक चिंतित
  • दिन में चिलचिलाती तेज धूप कर रही परेशान 
Ghaziabad Weather Update :  गाजियाबाद में अक्टूबर माह में दिन का तापमान स्थिर है। दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच है। जिसके चलते दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। दोपहर को तेज धूप परेशान कर रही है। रात में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

मौसम में बदलाव
मौसम में बदलाव से मौसम वैज्ञानिक चिंतित है। मौसम वैज्ञानिक डाक्टर सूरज देव ने बताया कि अक्टूबर के महीने में दिन के समय इतनी गर्मी कैसे पड़ रही है। ये चिंता की बात है। अधिकतम तापमान अक्टूबर के महीने में कम नहीं हो रहा है। जबकि रात का तापमान गिर रहा है।

अक्टूबर महीने में दिन का तापमान भी गिरना शुरू
पिछले साल तक अक्टूबर महीने में दिन का तापमान भी गिरना शुरू होता था। दिन का तापमान भी लगभग 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता था। इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। यह कह पाना काफी मुश्किल है कि गाजियाबाद में ठंड कब तक दस्तक देगी। अभी मौसम में हुए इस बड़े बदलाव को लेकर चिंतित है और इसी पर मॉनिटरिंग कर रहा है।



अक्टूबर में होने लग जाती थी ठंड
उन्होंने बताया कि अक्टूबर महीने में अच्छी ठंड पड़ने लगती थी। इस बार देखा जा रहा है कि अक्टूबर के महीने में सर्दी रात में महसूस की जा रही है। दिन में ठंड नहीं हो रही है।

ऐसा रहेगा आज का तापमान
गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। रात के समय सर्द हवाएं चलेंगी। दोपहर तेज धूप का सामना लोगों को करना पड़ेगा।

Also Read