Ghaziabad news : गाजियाबाद में आज लू का ऑरेंज अलर्ट, शाम को आंधी के आसार

UPT | Today Ghaziabad weather

Jun 18, 2024 01:33

गाजियाबाद में सूरज की तपिश और लू से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने आज गाजियाबाद के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 

Short Highlights
  • आसमान से बरस रही आग के बीच गर्मी का प्रकोप जारी
  • सूरज की ​तपिश और लू आज भी करेगी लोगों को बेहाल
  • गाजियाबाद में आज लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी
Ghaziabad News : गाजियाबाद समेत एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। एक तरफ अभी लू और सताएगी। तो दूसरी तरफ मौसम विभाग ने बताया है कि आज शाम को एनसीआर में तेज धूल भरी आंधी के आसार हैं। गाजियाबाद में सूरज की तपिश और लू से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने आज गाजियाबाद के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 

दिन में गाजियाबाद में बढ़ेगा तापमान
गाजियाबाद में ​शाम के समय 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से धूल भरी आंधी चलने की संभावना हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है। रविवार को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया। 

तापमान रहेगा 44 के पार
एनसीआर के सब केंद्रों में रिज में सर्वाधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को एनसीआर में गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से छह डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एनसीआर में दिल्ली का रिज इलाका सबसे गरम रहा। जहां पर अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। गाजियाबाद में गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल है। सुबह से ही सड़कों और बाजार में सन्नाटा पसर रहा है। घरों में लगे एसी और कूलर भी ऐसी गर्मी में फेल हो रहे हैं। 

20 जून के बाद राहत की उम्मीद 
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानी डॉ. सूरज देव के अनुसार 17 से 19 जून तक गर्मी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 से 34 सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इस दौरान लू की स्थित गंभीर रहेगी। दिन में 30-35 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज गर्म हवाएं चलेंगी। 20 जून को गर्मी से थोड़ी राहत की उम्मीद है। 

Also Read