Ghaziabad News: गाजियाबाद में छह डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, आज और कल आईएमडी रेड अलर्ट

फ़ाइल फोटो | Today Ghaziabad Weather

Jun 18, 2024 08:44

गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हे। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री पर है।

Short Highlights
  • औसत से छह डिग्री अधिक गाजियाबाद का तापमान
  • आईएमडी ने आज और कल लू का रेड अलर्ट जारी किया
  • स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्ग और बच्चों के लिए जारी की एडवाइजरी
     
Ghaziabad weather news: गाजियाबाद में भीषण गर्मी के बीच आईएमडी ने आज और कल लू का रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी रेड अलर्ट के बीच ही स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और बुजुर्गो के लिए एडवाइजरी जारी की है। जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार आने वाले दिनों में दिन में 11 बजे से शाम पांच बजे तक घर में रहने की सलाह दी है। बच्चों का गर्म हवा से बचाने के ​साथ ही फुल बाजू के कपड़े पहनाने और अधिक से अधिक तरल पदार्थ देने की अपील की गई है।  

न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक
गाजियाबाद में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक पर है। गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हे। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री पर है। मौसम विभाग ने आज मंगलवार और कल बुधवार को लू का रेड अलर्ट जारी किया है।

गाजियाबाद बीते सप्ताह से भीषण लू की चपेट में है। एक दशक बाद गाजियाबाद में सबसे अधिक लू जून महीने में चली है। इससे पहले 2014 में सात दिन तक लू चली थी। शुष्क हवाओं और आसमान से बरस रही आग क बीच तापमान भी 45 डिग्री पार पर पहुंच गया है। 

कल मौसम में बदलाव के आसार 
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव ने बताया कि 19 जून को मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना बन रही है। इस कारण से अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की कमी आने की संभावना है। लेकिन इसके बाद 21 जून से एक बार फिर से तापमान बढ़ेगा। 23 जून तक अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच और
न्यूनतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उन्होंने बताया कि आज मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। कई इलाके भीषण लू की चपेट में रहेंगे। इसके साथ रात गर्म रहेगी। दिन के समय 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सतही गर्म हवाएं चलेंगी।
 

Also Read