Ghaziabad Weather Forecast : गाजियाबाद में छाएंगे बादल या निकलेगी तेज धूप, जानिए आज मौसम अपडेट

UPT | आज गाजियाबाद में मौसम का हाल।

Oct 09, 2024 08:11

मौसम विभाग के अनुसार आज गाजियाबाद में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Short Highlights
  • इस सप्ताह के बाद मौसम में आएगा बदलाव 
  • दिन का तापमान अभी 35 डिग्री के आसपास
  • इस सप्ताह के बाद दस्तक देगी गुलाबी ठंड 
Ghaziabad NCR Aaj KA Mausam : गाजियाबाद में इन दिनों तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिन में गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है। इस सप्ताह मौसम में तब्दीली के आसार नहीं हैं ।मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में गाजियाबाद में हल्के बादल छाएंगे और लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद है। अभी 15 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर के बाद से गुलाबी ठंड का एहसास होना शुरू होगा। 

आज गाजियाबाद का मौसम
गाजियाबाद-एनसीआर में बारिश रूकने के बाद से गर्मी परेशान कर रही है। दिन में तेज धूप निकल रही है। लेकिन सुबह और शाम के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गाजियाबाद का मौसम ऐसा रहने की संभावना है। 

आज गाजियाबाद में हल्के बादल छाए रहेंगे
मौसम विभाग के अनुसार आज गाजियाबाद में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी के साथ 10 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी। आज नमी का स्तर 50 से 60 फीसदी के बीच होगा। आज एनसीआर के सभी जिलों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
 

Also Read