हापुड़ में सड़क पर संभलकर चलिए : चार साल में मर गए 839 लोग, कोहरे से बढ़ी दुर्घटनाएं, सावधान रहकर जान बचाएं

Uttar Pradseh Times | हापुड़ में सड़क पर संभलकर चलिए

Dec 26, 2023 16:49

कोहरे में कहीं भी सड़क पर खतरा पैदा हो सकता है। नेशनल हाईवे हो या अंदरूनी छोटी सड़क कोहरे का बुरा असर हर जगह होता है...

Hapur News : ठंड बढ़ रही है। कोहरा कहर बरपा रहा है। जिले में हर वर्ष कोहरे के कहर से सड़कों पर जिंदगी तबाह होती है। कई जिंदगी सदा के लिए खो जाती हैं। कई को गहरे जख्म खा जाती हैं। जिसके लिए लापरवाही और परिवहन नियम की अंदेखी भी जिम्मेदार है। कोहरे के बीच सफर में सावधानी ही आपको बचा सकती है। परिवहन नियमों का पालन लोगों की जान बचा सकता है।

जिले में कितने हैं ब्लैक स्पॉट और असुरक्षित मोड़
वैसे तो कोहरे में कहीं भी सड़क पर खतरा पैदा हो सकता है। नेशनल हाईवे हो या अंदरूनी छोटी सड़क कोहरे का बुरा असर हर जगह होता है। वीरान, पानी वाली जगह और घने पेड़-पौधों से घिरे स्थल पर कोहरा कुछ अधिक घना होता है। ऐसे स्थल पर अधिक सावधानी रखने की जरूरत होती है। हापुड़ जिले के सभी नेशनल हाईवे पर 24 ब्लैक स्पॉट और 30 असुरिक्षत मोड़ हैं। वहां कोहरे के कारण रास्ते साफ नजर नहीं आते है। इन स्थानों पर जरा सी लापरवाही काल बन जाती है।

सड़क पर बरतें सावधानी
कोहरे में सफर करने से जहां तक हो सके बचना चाहिए। अगर सफर में हैं तो अपने वाहन के लाइट सिस्टम को दुरुस्त रखें। वाहन की हेडलाइट्स को हाईबीम की बजाय लो-बीम पर रखें। हाईबीम रखने पर हेडलाईट की रोशनी बिखर जाती है और कोहरे की घना परत अधिक नजर आती है। साफ कुछ नजर नहीं आता है। वहीं, हेडलाइट्स लो-बीम पर रखने से प्रकाश सड़क पर केंद्रित रहता है, जिससे देखने में आसानी होती है। साथ ही सामने आ रही गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा। कोहरे के करण अगर साफ नहीं दिखाई दे तो तेज रफ्तार व जल्दबाजी नहीं दिखाएं। स्पीड को कंट्रोल में रखें। ताकि अचानक कुछ नजर आने से आप तुरंत वाहन रोक सकें या साइड में कर सकें। कोहरे मे ओवरटेक करने से परहेज करें। अगले वाहन के पीछे एक निश्चित दूरी पर चलें।

कोहरे में बचाव के उपाय
ठंड में कोहरे से बचाव के लिए वाहनों में सबसे महत्वपूर्ण हेड लाइट के उपयोग के साथ फॉग लाइट अवश्य लगवाएं। रिफ्लैक्टर टैप, स्टीकर्स, इंडीकेटर और डे-टाइम रनिंग लाइट्स आदि महत्वपूर्ण होती हैं। फॉग लाइट्स की पीली रोशनी कोहरे में अधिक दूरी तक पारदर्शिता बनाती है। यह वाहन के निचले भाग में सतह की और लगाने से घने कोहरे के समय आगे की सड़क साफ दिखती है। वाहन पर लगे रिफ्लैक्टर टैप अन्य वाहन के लाइट्स पड़ते ही रिफ्लैक्ट कर चमक उठेगी। जिससे दूसरे वाहन चालक को वाहन या किसी प्रकार का अंदाजा लगाने में आसानी होगी। सामने से आ रही किसी वाहन की लाइट्स पर ध्यान रखें। सड़क के बीच में नहीं चलें। केवल अपनी साइड में वाहन चलाएं।

2020 से अब तक सड़क दुर्घटनाओं का विवरण

वर्ष    दुर्घटना     घायल      मौत

2020   307       235      183

2021  304        244     186
  
2022  333        250     210
 
2023  350        225    260

Also Read