राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : महाराष्ट्र के पहलवानों ने जीता सोना, यूपी को मिली चांदी

UPT | सीसीएसयू में चल रही राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी पुरस्कार प्राप्त करते हुए

Oct 26, 2024 09:20

बालक वर्ग 79 किलो भार में हरियाणा के अंकित छौकर ने तकनीकी आधार पर 13-0 से स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दिल्ली के अनुज सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार महाराष्ट्र के पृथ्वीराज बोंके ने 10 जीरो से कांस्य पदक

Short Highlights
  • सीसीएसयू के स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता
  • कुश्ती के तीसरे दिन पुरस्कार वितरण समारोह
  • हरियाणा और पंजाब के खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार
Meerut News : 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता अंदर-19 बालक बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देशन में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित किया जा रहा है। कुश्ती के तीसरे दिन पहलवानों को पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ कैंट के विधायक अमित अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्डी अलका तोमर का संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल, उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा ज्योति प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार,सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पारुल वर्मा, कृष्ण कुमार, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. मेघराज सिंह के द्वारा अंग वस्त्र तथा माला के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

महाराष्ट्र की शिवानी कर्चे ने 11-0  से स्वर्ण पदक प्राप्त किया
कुश्ती में बालिका वर्ग 53 किलो भार में तकनीकी आधार पर महाराष्ट्र की शिवानी कर्चे ने 11-0  से स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हरियाणा की दिव्या ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार दिल्ली की  भावना बावल ने तकनीकी आधार पर 11-0 से कांस्य पदक प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश की माला यादव ने अंकों के आधार पर 9 अंकों से बढ़त बनाकर कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग 57 किलो भार में संजीवनी ढाणे ने तकनीक की आधार पर 10 जीरो से स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

उत्तर प्रदेश की अनु यादव ने अंकों के आधार पर 4-0 से कांस्य पदक
हिमाचल प्रदेश की हर सीता ने रजत पदक प्राप्त किया इसी प्रकार उत्तर प्रदेश की अनु यादव ने अंकों के आधार पर 4-0 से कांस्य पदक तथा हरियाणा की तन्नु जितेंद्र ने अंकों के आधार पर 10-8 से कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग 62 किलो भार में महाराष्ट्र की अपेक्षा पाटिल ने तकनीकी आधार पर 10-0 से स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हरियाणा की जानवी बलजीत ने रजत पदक प्राप्त किया। पंजाब की असप्रीत कौर ने 4-0 से कहां से पदक प्राप्त किया। राजस्थान की युक्ति कुमार ने तकनीकी आधार पर 10 -0 से कांस्य पदक प्राप्त किया।

हरियाणा के साहिल हुड्डा ने स्वर्ण पदक
बालक वर्ग में 61 किलोग्राम भार में हरियाणा के साहिल हुड्डा ने अंकों के आधार पर 11-4 से स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दिल्ली के मोहित कुमार ने सिल्वर पदक प्राप्त किया। राजस्थान के योगेश गुर्जर ने तकनीकी आधार पर 10 -0 से कांस्य पदक प्राप्त किया तथा उत्तर प्रदेश के सुंदरम यादव ने अंकों के आधार पर 3-0 से कांस्य पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग 70 किलो भार में हरियाणा के अंश कुमार ने अंकों के आधार पर 8-3 से स्वर्ण पदक प्राप्त किया। महाराष्ट्र के सुमित कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश के हिमांशु ने तकनीकी आधार पर 12-1 से कांस्य पदक एवं दिल्ली के रिंकू हथवाला ने 8-0 से कांस्य पदक प्राप्त किया।

दिल्ली के अनुज सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया
बालक वर्ग 79 किलो भार में हरियाणा के अंकित छौकर ने तकनीकी आधार पर 13-0 से स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दिल्ली के अनुज सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार महाराष्ट्र के पृथ्वीराज बोंके ने 10 जीरो से कांस्य पदक तथा उत्तर प्रदेश के सौरभ यादव ने अंकों के आधार पर 6-0 से कांस्य पदक प्राप्त किया। कार्यक्रम में ऑब्जर्वर समीर देव वर्मा, तकनीकी निदेशक रामआशीष , ऑफिशियल डेलीगेट सुरेश उपाध्याय, जूहरी में रामशरण यादव, यशवंत सिंह, जयप्रकाश एवं रवि , कोच जवर सिंह सोम , महाखेल से दिनेश कल स्वापिल ,गणेश यादव, विशाल राठौर , दीपक और रेनू आदि का विशेष सहयोग रहा।

Also Read