Mirzapur News : महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक, निकाली पदयात्रा

UPT | महिलाओं ने निकाली पदयात्रा।

Jun 08, 2024 21:09

माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष रेनु लड्ढा के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। आयोजन के तहत भारतीय संस्कृति से भी परिचित करवाया गया। महिलाओं में पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली फिट रहने और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया।

Mirzapur News : माहेश्वरी महिला संगठन मिर्जापुर की महिलाओं ने शनिवार को पदयात्रा कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण के लिए साड़ी वॉकथान का अनूठा आयोजन किया गया।

माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष रेनु लड्ढा के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। आयोजन के तहत भारतीय संस्कृति से भी परिचित करवाया गया। महिलाओं में पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली फिट रहने और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन के मुख्य अतिथि सीमा बुधिया ने कहा कि छोटे-छोटे काम पैदल चलकर किए जाएं तो वाहनों में ईंधन की भी बचत होगी और व्यायाम होने से हम स्वस्थ रहेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश की कोषाध्यक्ष स्मिता बिहानी ने कहा कि इस आयोजन से भारत की संस्कृति और पारंपरिक परिधान को पहनने के प्रति युवा पीढ़ी में आकर्षण बढ़ेगा।

मधु गुप्ता ने कहा कि वॉकथान का हिस्सा बनने के लिए महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हर उम्र की महिलाएं इस आयोजन में शामिल हुईं। पदयात्रा की शुरुआत लोहिया तालाब स्थित चंद्र प्रकाश गुप्ता के आवास से शुरू होकर लड्ढा जी के बगीचा में समाप्त हुआ। इस दौरान रेनू लड्ढा, स्मिता बिहानी, मधु गुप्ता, खुशबू कोठारी, संजू डागा, प्रीति कोठारी, ज्योति अजमेरा, जया कोठारी, आरती कोठारी, यशी राठी, साधना भट्टड़, चंद्रकला कोठारी, स्रावणी मुंदड़ा, विंध्या बिहानी, शोभा पेड़ीवाल, नीतू माहेश्वरी, कविता महेश्वरी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।  

Also Read