मिर्जापुर की खबर : नितिन गडकरी ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन, विंध्यकॉरिडोर का भी किया निरीक्षण

UPT | नितिन गडकरी ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन

Mar 01, 2024 21:00

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने एक दिवसीय दौरे में मिर्जापुर को कई हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को भी संबोधित किया।

Short Highlights
  • मिर्जापुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी
  • हजारों करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात
  • मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन
Mirzapur News : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचकर विधि विधान के साथ दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल में चल रहे मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट और 330 करोड़ की लागत से बन रहे विंध्य कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण भी किया। 

कई परियोजनाओं की दी सौगात
मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद गडकरी गवर्मेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट की सौगात शहर को दी। गडकरी ने इस दौरान  दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा गंगा नदी में 6 लेन पुल के साथ 15 किलोमीटर बाईपास 4 लेने मार्ग का भी शिलान्यास किया।

एक दिवसीय दौरे में कई कार्यक्रम
नितिन गडकरी ने शुक्रवार को जौनपुर और मिर्जापुर के दौरे में कई बड़ी परियोजनाओं की सौगातें दीं। जौनपुर में भी करीब 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद गडकरी ने विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जौनपुर से प्रयागराज तक तीन बाईपास का निर्माण होगा। उन्होंने आजमगढ़ बाईपास के 24 जून कर शुरू हो जाने की भी जानकारी दी।

Also Read