मिर्जापुर में यूपी के मंत्री : दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, कहा-दुर्गापूजा में कभी नहीं शामिल हुआ गांधी परिवार

UPT | दिनेश प्रताप सिंह ने विकास कार्यों का जायजा लिया।

Aug 30, 2024 00:37

उन्होंने कहा कि हम भलीभांति जानते हैं कि सोनिया गांधी देश में जिस रूप में आई थी, उनको लगता है वैसे ही हम भी दुनिया के दूसरे देशों में जाते हैं, लेकिन सोनिया गांधी यहां आईं उन्होंने अपना नाम एंटोनियो माइनो के रूप में हमारे यहां दर्ज कराया।

Mirzapur News : यूपी सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मिर्जापुर में गुरुवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इटली और भारत के संस्कार में जमीन-आसमान का अंतर है। हमारे संस्कारों में और इटली के संस्कारों में बहुत अंतर है। भारत कह सकता कि मेरे जैसा संस्कार किसी दूसरे देश में नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम भलीभांति जानते हैं कि सोनिया गांधी देश में जिस रूप में आई थी, उनको लगता है वैसे ही हम भी दुनिया के दूसरे देशों में जाते हैं, लेकिन सोनिया गांधी यहां आईं उन्होंने अपना नाम एंटोनियो माइनो के रूप में हमारे यहां दर्ज कराया। इसी नाम से हमारे यहां नागरिक हैं। बाद में एंटोनिया माइनो से सोनिया गांधी हो गईं। संस्कारों की जो मैंने व्याख्या की है क्या आपको लगता है कहीं असुविधा हो रही हैं। ऐसे संस्कार हो सकते हैं, जैसे राहुल गांधी में संस्कार हैं। क्या आरती उल्टा करना हमारे संस्कारों में है।

करीब से देखा है कांग्रेस को
आज हिंदू की जरूरत पड़ती है तो देवी मंदिरों में जाते हैं। मैं सोनिया गांधी से भी चुनाव लड़ा और मैने बड़े करीब से कांग्रेस को देखा है। कभी भी हमारी दुर्गा पूजा में एक भी गांधी परिवार का सदस्य कभी शरीक नहीं हुआ। इतिहास साक्षी है और कभी भी जब ईद बकरीद होती तो टोपी पहन के हर जगह जाकर के गांधी परिवार खड़ा हो जाता है। क्या हमारी भारतीय संस्कार संस्कृति इसकी अनुमति देता है। तो जितना में समझ सकता हूं एक भारत का नागरिक होने के नाते जो मैं कह सकता हूं यह मेरे हिसाब से सही है।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मुझे यह भी बता दो देश पर सबसे ज्यादा राज किसने किया है। क्या इसको कहने का कोई अधिकार आपको नहीं है। अपने 5 देकर के 5000 हमसे ले लिए अभी भी कह दो कि हमारा बलिदान ज्यादा है। आप एक पलड़े पर देश के सम्मान को रखो दूसरे पर उनके बलिदान को रखो अंदाज लग जाएंगे। भारत वासियों ने उनको बहुत कुछ दिया है। जितना देशवासियों ने दिया है उसका 5 प्रतिशत भी वापस नहीं किया।

मैं मझवा विधानसभा के लोगों से अपील करता हूं कि देश पीएम मोदी के हाथों में सुरक्षित है। उत्तर प्रदेश योगी के हाथों में सुरक्षित है। इसके लिए अपनी सुरक्षा के लिए अपने बच्चों की भविष्य के लिए हमको आपको मझवां में कमल खिलाना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो मुझे दायित्व दिया हैं। अपने दायित्व के निर्वहन के क्रम में आज में मिर्जापुर आया था। जहां राज्य मंडी परिषद द्वारा बनी सड़कों की मरम्मत और नई सड़कें बना करके मझवां विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सुविधा देने का प्रयास किया है।

देश के प्रधानमंत्री मोदी का एक पेड़ मां के नाम का संकल्प था। उसमें भी कुछ आगे बढ़ते हुए हमने यहां जितने लोग आये सबको पेड़ दिए शासन से दिया गया। लोग अपने- अपने घरों में आसपास खेतों में वह वृक्ष रोपित करे। उद्यान विभाग के द्वारा औद्योगिक फसलों को कैसे राज्य का किसान मिर्जापुर का किसान अडॉप्ट करें। अपनी उपज को दुनिया की बाजारों तक पहुंचा कर अपना वैल्यू एडिट कैसे कर सके। प्रधानमंत्री का जो संकल्प है कि हम हर किसान की आय दोगुना करेंगे। उसमें कितना ज्यादा हम कर सकते हैं योगी सरकार कर सकते हैं। इसका प्रयास मेरे द्वारा किया गया।

भाजपा के सुशासन की तारीफ की
मंच से मंत्री ने भाजपा के सुशासन की तारीफ की, वही सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मझवा विधानसभा के जुटे सैकड़ों किसानों से अपील की कि एक बार फिर उप चुनाव में कमल खिलाएं। आप हमारी बात सुनिए। हम आपकी जरूरत को पूरा करेंगे । 6.5 करोड़ से अधिक योजनाओं की सड़कों का शिलान्यास किया। 

Also Read