Mirzapur News : मौत के साथ मोहब्बत का अंत, अवैध संबंध की यह कहानी आपको हैरान कर देगी...

UPT | मौत के साथ मोहब्बत का अंत।

Oct 22, 2024 16:54

विंध्याचल थाना क्षेत्र के विंध्याचल नगर में बीती रात एक लॉज में संदिग्ध हालत में पड़री ब्लाक में तैनात सफाईकर्मी का शव मिला। उसके साथ आयी महिला फरार हो गई थी। शव के पास सेक्सवर्द्धक दवा मिली। जांच में महिला मृतक के...

Mirzapur News : विंध्याचल थाना क्षेत्र के विंध्याचल नगर में बीती रात एक लॉज में संदिग्ध हालत में पड़री ब्लाक में तैनात सफाईकर्मी का शव मिला। उसके साथ आयी महिला फरार हो गई थी। शव के पास सेक्सवर्द्धक दवा मिली। जांच में महिला मृतक के दोस्त की पत्नी निकली। महिला अपने आशिक सफाईकर्मी संतोष मौर्य के साथ लॉज में आई थी। अपने आशिक की तबीयत खराब देखकर फरार हो गई। लोक लाज और पोल खुलने की डर से घर जाकर  जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालात बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

क्या है पूरा मामला
मृतका पड़री थाना क्षेत्र के वर्जी मुकुंदपुर निवासी बताई गई है। डायल 112 पर रिंग कर बताया गया कि विंध्याचल स्टेट बैंक के पास स्थित एक लॉज में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी, फॉरेंसिक टीम एवं थाना विन्ध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि लॉज में ठहरने वाला संतोष कुमार देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा का रहने वाला है। शव के पास कुछ सेक्सवर्द्धक टैबलेट भी पाया गया। आशंका है कि दवा के ओवर डोज लेने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को जांच में पता चला कि संतोष कुमार अपने दोस्त की पत्नी के साथ पूर्वांहन करीब 11 बजे आया था। उसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार महिला के बारे मे जानकारी की गयी। पता चला कि महिला उसी के मित्र की पत्नी है।
 
भतीजे ने लगाया हत्या का आरोप
विंध्याचल से घर पहुंची महिला ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों और पड़ोसियों की भीड़ लगी रही। मृतक के भतीजे मनीष कुमार ने आरोप लगाया कि उसके चाचा की साजिशन हत्या की गई है। उन्हें साजिश के तहत बुलाया गया और उन्हें मार डाला गया।

Also Read