भेड़िए और बाघ के बाद अब सियार का आतंक : लोगों के घरों में घुसकर काटा, बाहर निकलने में भी डर रहे ग्रामीण

UPT | भेड़िए और बाघ के बाद अब सियार का आतंक

Sep 07, 2024 20:14

हमले में सियार ने किसी के पैर तो किसी के मुंह, नाक और हाथ पर गंभीर चोट पहुंचाई है। सभी घायलों को इलाज के लिए हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रात 12 बजे भर्ती कराया गया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, अवधेश कुमार ने बताया…

Short Highlights
  • मिर्जापुर में सियार ने मचाया आतंक
  • कई लोगों को गंभीर रूप से घायल
  • वन विभाग को दी गई जानकारी
Mirzapur News : मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के कुसीयरा गांव में एक सियार का आतंक पसरा हुआ है। यहां सियार ने रात के समय अलग-अलग घरों में घुसकर ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में सात लोग घायल हो गए, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कई लोगों को गंभीर चोटें
घटना शुक्रवार की रात 9:30 बजे के आस-पास हुई। सियार ने विभिन्न घरों में घुसकर लोगों को निशाना बनाया। घायलों में अर्पित (13 वर्ष), गोलू (12 वर्ष), वंदना (10 वर्ष), अंजू (8 वर्ष), नंदकुमार (36 वर्ष), लालता (40 वर्ष) और निरंजन (27 वर्ष) शामिल हैं। सियार के हमले से कुछ लोगों को पैर, मुंह, नाक और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल ग्रामीणों का कहना है कि रात में जब अपने घरों में कोई सोने जा रहा था या कोई खाना खा रहा था, इस दौरान में अचानक सियार ने अलग-अलग घरों में घुसकर लोगों पर हमला कर दिया

घटना के बाद फैली दहशत
हमले में सियार ने किसी के पैर तो किसी के मुंह, नाक और हाथ पर गंभीर चोट पहुंचाई है। सभी घायलों को इलाज के लिए हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रात 12 बजे भर्ती कराया गया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, अवधेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कर उन्हें सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया है और वे खतरे से बाहर हैं। लेकिन इलाके में सियार का भय व्याप्त है।

वन विभाग को दी गई जानकारी
घटना के बाद, अगली सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी और क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। सियार के हमले से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। स्थानीय वन विभाग और प्रशासन इस मामले की जांच कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सियार को जल्दी पकड़ा जाए, अन्यथा वह किसी और पर भी हमला कर सकता है।

Also Read