मिर्जापुर न्यूज : भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विकसित भारत यात्रा, सरकार की उपलब्धियां गिनाई... 

UPT | भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्वी अध्यक्ष साधना गुप्ता

Mar 20, 2024 01:00

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्वी अध्यक्ष साधना गुप्ता के नेतृत्व में विकसित भारत सुझाव पेटी (आकांक्षा पेटी) यात्रा का कार्यक्रम किया गया। यह यात्रा...

Short Highlights
  • संकट मोचन वार्ड इलाके में निकाला गया यात्रा
  • कार्यकर्ताओं ने सरकार के पक्ष में लोगों से सुझाव मांगा
Mirzapur News (संतोष गुप्ता) : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्वी अध्यक्ष साधना गुप्ता के नेतृत्व में विकसित भारत सुझाव पेटी (आकांक्षा पेटी) यात्रा का कार्यक्रम किया गया। यह यात्रा वासलीगंज (पुरानी तहसील) संकट मोचन वार्ड इलाके में निकाली गई। यात्रा के दौरान केंद्र और यूपी सरकार की योजनाओं के बारें में लोगों को बताया गया।

सरकार की उपलब्धियां गिनाई
भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सरकार के पक्ष में लोगों से सुझाव मांगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। महिला मोर्चा की नेत्रियों ने घर-घर जाकर सरकार के अच्छे कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी और सरकार के पक्ष में सुझाव मांगने का कार्य किया।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनीता शर्मा, रिंकी मिश्रा, उपाध्यक्ष राधा यादव, सुनीता सोनी, आरती, मोदनवाल, स्वाति, मोनिका, रंजना, कुसुम, रेखा के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Also Read