Sonbhadra News : बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

UPT | जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए

Jun 14, 2024 19:16

कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी द्वारा जिले में बढ़ते प्रदूषण के रोकथाम को लेकर डीएम को सौपे पत्र। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ सोनभद्र के जिलामंत्री...

Sonbhadra News : कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी द्वारा जिले में बढ़ते प्रदूषण के रोकथाम को लेकर डीएम को सौपे पत्र। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ सोनभद्र के जिलामंत्री दशाराम यादव ने बताया कि पर्यावरण प्रदुषण की समस्या भारत ही नहीं पूरे विश्व में एक गंभीर समस्या बनी हुई है। प्रदुषण के कारण मनुष्य को कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वर्तमान में पेड़ों की कटाई काफी बढ़ गई है, पर उसकी तुलना में वृक्षारोपण कम हो रहा है. इस कारण वातावरण का तापमान पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बढ़ गया, इससे कई प्रकार की समस्या आई। 

बढ़ने लगी है पानी की समस्या 
जिलामंत्री दशाराम यादव ने बताया कि सही प्रकार से जल संरक्षण न हो पाने के कारण भूगर्भिय जल स्तर नीचे जाने लगा है। इससे कई स्थानों पर पानी की समस्या बढ़ने लगी है। वहीं भारतीय मजदूर संघ इस ज्ञापन के माध्यम से आपसे यह मांग करता है कि जिले में होने वाले सभी प्रकार के प्रदुषणों पर विशेष ध्यान देते हुए इसकी रोकथाम के लिए तत्काल उपाय किये जाय। ज्ञापन सौपने वालों में रामबली यादव भारतीय मजदूर संघ जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र और रोहित कुमार सीताराम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।


इन बिंदुओ पर विशेष ध्यान देने की मांग
1.
वायु प्रदुषण को कम करने के लिए उचित उपाय किया जाय। सभी प्रमुख शहरों के प्रमुख स्थलों पर प्रदुषण का स्तर दर्शाने वाला इलेक्ट्रानिक बोर्ड लगवाया जाय।
2. नदी, नालो के पानी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए उचित उपाय किया जाय।
3. अनावश्यक पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई जाय, एवं वृक्षारोपण पर विशेष ध्यान दिया जाय।
4. सिंगल यूज प्लास्टिक से बने सामानों की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाय।
5. जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
6. शहरों से निकलने वाले कचड़ों के प्रबंधन की नियमानुसार उचित व्यवस्था की जाये।
7. ज्यादा प्रदुषण फैलाने वाले उद्योगों पर कड़ी कार्यवाही की जाय।
8. ध्वनी प्रदुषण से स्वास्थ्य पर कई प्रकार की समस्या आ रही है, इसके रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जाय।
9. औडी मोड़ से शक्तिनगर फोरलेन सड़क बनी हुयी है। परन्तु जाम होने से हमेशा दुर्घटना होता रहा है जिसको दूर किया जाय।
10. एनसीएल, कृष्णशिला, बीना, ककरी, खड़िया परियोजना में भारी मात्रा में कोयले की ट्रान्सपोर्टिंग होती है। कई राज्यो और परियाजनाओं की गाड़ीया यहां चलती हैं। परन्तु एनसीएल द्वारा कहीं गाड़ियो को खड़ा करने का पार्किग नही बनाया गया है। जिससे गाड़िया रोड पर खड़ी रहती हैं। 
11. शक्तिनगर से वाराणसी रोड पर कई परियोजनाओं द्वारा राख की ट्रान्सपोर्टिंग होती है, जो रोड के दोनो साइड में राख गिरा देते हैं। जिसको उठाते नहीं है, जिससे पर्यावारण दूषित हो रहा है। इस पर प्रशासनीक अंकुश लगाया जाय।
12. जनपद के हर क्षेत्र में जंगल में प्रतिवर्ष गर्मी के महिने में आग लग जाती है। जिससे छोटे पेड जल के नष्ट हो जाते हैं। उस पर रोक लगाया जाय।

Also Read