सोनभद्र में ऑटो और बाइक में भीषण टक्कर : छात्रा समेत 6 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

UPT | घायलों का प्राथमिक उपचार किया

Sep 05, 2024 21:00

गुरुवार की दोपहर जुगैल थाना क्षेत्र से कई यात्री एक ऑटो में सवार होकर चोपन बाजार आ रहे थे। तभी महलपुर गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से सीधी भिड़ गई। हादसे में एक छात्रा समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Sonbhadra News : जुगैल थाना क्षेत्र के महलपुर गांव में ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक छात्रा समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया।

चार की हालत नाजुक
जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर जुगैल थाना क्षेत्र से कई यात्री एक ऑटो में सवार होकर चोपन बाजार आ रहे थे। तभी महलपुर गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से सीधी भिड़ंत हो गई। ऑटो में साइड में बैठी डिग्री कॉलेज ओबरा जा रही छात्रा और एक अन्य महिला समेत 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें से 4 गंभीर रूप से घायल हैं।

बाइक सवार मौके से फरार
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर अमन सिद्दीकी की देखरेख में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। हालत में सुधार न होता देख और हेड इंज्यूरी समेत अंदरूनी चोटें होने के कारण घायलों को जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

Also Read