Sonbhadra : सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर दूसरे को भी रखें सुरक्षित : कैप्टन रोहित

UPT | रेनुसागर प्रेक्षागृह में आयोजित वर्कशॉप

Jan 31, 2024 18:12

हिंडालको रेनूसागर पावर डिवीजन के प्रमुख आरपी सिंह के दिशा निर्देशन व मानव संसाधन प्रमुख शैलेश विक्रम सिंह की देखरेख में चल रहे सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत रेनुसागर प्रेक्षागृह में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

Sonbhadra : हिंडालको रेनूसागर पावर डिवीजन के प्रमुख आरपी सिंह के दिशा निर्देशन व मानव संसाधन प्रमुख शैलेश विक्रम सिंह की देखरेख में चल रहे सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत रेनुसागर प्रेक्षागृह में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों और अध्यापकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

यातायात के पालन करने की अपील
रेनुसागर प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल व आदित्य बिरला इंटरमीडिएट कॉलेज के लगभग दो सौ बच्चों और अध्यापकों ने भाग लिया। जहां कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम आदित्य वंदना से हुई, तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अधिकारी कैप्टन रोहित देव फरासी ने उपस्थित सभी छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसके साथ ही यातायात का पालन करने तथा सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को समझाते हुए कहा कि जब हम यात्रा करें तो ट्रैफिक नियमों का पालन भी जरूर करें। इससे हम सुरक्षित रहकर दूसरे को भी सुरक्षित रख सकते हैं। यात्रा के दौरान सुरक्षा संकेत का जरूर ध्यान रखें। उन्होंने इस दौरान वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने की सभी से अपेक्षा की।

सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
वहीं कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कहा, कि हमारा प्रयास है अधिक से अधिक लोगों तक सड़क सुरक्षा की जानकारी पहुंच सके I माह भर चलने वाले सड़क सुरक्षा अभियान सिक्योरिटी विभाग हेड कर्नल जयदीप मिश्रा के नेतृत्व में जगह-जगह दुर्घनाओं से बचाव हेतु बिरला मार्केट, कॉलोनी परिसर, दो पहिया,चार पहिया चालक व ट्रक चालकों को वीडियो फिल्म के माध्यम से जागरूक किया गया। बच्चों, अध्यापकों, व्यापारियों,चालकों व कॉलोनी वासियों द्वारा रेनुसागर प्रबंधन की प्रशंसा की गयी। कार्यक्रम का संचालन ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारी मुकेश श्रीवास्तव ने किया।

Also Read