सोनभद्र न्यूज़ : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मरीजों में किया गया फल वितरण, सेहतमंद होने की गई प्रार्थना

UPT | अस्पताल में मरीजों को फल दिया जा रहा है।

Mar 08, 2024 17:25

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में सार्वजनिक स्थानों पर अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला शक्ति संघ की राष्ट्रीय...

Sonbhadra News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में सार्वजनिक स्थानों पर अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला शक्ति संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमा पटेल के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में जिला अस्पताल के मरीजों को देकर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

सेहतमंद होने की गई प्रार्थना
फल वितरण कार्यक्रम के दौरान मरीजों के जल्द सेहतमंद होने की प्रार्थना की गई। प्रदेश अध्यक्ष साधना ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी। साथ ही उन्होंने सचिवालय अस्पताल की महिला मरीजों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मरीजों के बीच फल बांटने मे मदद की। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष साधना सारंग की अगुवाई में की गई है।

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में सोनभद्र से नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जय श्री विश्वकर्मा सुनीता सान्याल, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह की पत्नी प्रियंका, महिला शक्ति संघ की जिलाध्यक्ष शशि बाला सिंह कनकलता, महिला शक्ति संघ की अन्य पदाधिकारी के साथ-साथ गांव के लोग मौजूद रहे।

Also Read