Sonbhadra News : आला अधिकारियों ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

UPT | निरीक्षण करते अधिकारी

Jun 27, 2024 17:59

सोनभद्र जिला न्यायाधीश रविन्द्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया...

Sonbhadra News : सोनभद्र जिला न्यायाधीश रविन्द्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जज ने जिला कारागार के कैदियों से मिलकर उनसे वार्ता की और उनको उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में बारी-बारी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कैदियों से कारागार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही भोजन, नास्ता, स्वास्थ्य चिकित्सा, पीने के पानी आदि के बारे में जानकारी ली।

कैदियों से बात कर जानी परेशानी
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिला कारागार के बैरकों में बारी-बारी से स्वयं जाकर कैदियों की स्थिति को देखा और वार्ता कर उनके परिवारों को मुलाकात के समय किसी प्रकार की समस्या तो नही होती, इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर कैदियों द्वारा बताया गया कि यहां इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है। इस दौरान कारागार में बने अस्पताल बैरक को भी देखा। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक उपस्थित मिले, जिस पर चिकित्सकों से कैदियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जानकारी दी। उन्होने रोजाना बैरक अस्पताल में चिकित्सकों के आने-जाने की स्थिति का जायजा लिया। 

जेल में किचन का किया निरीक्षण
इसी प्रकार कैदियों को दिये जाने वाले भोजन बनाए जाने वाले किचन का निरीक्षण किया गया। जहां कैदियों के लिए बनाई जा रही रोटी, सब्जी, चावल व दाल की गुणवत्ता को देखा गया। अधिकारियों ने निर्धारित रोस्टर की जानकारी प्राप्त की। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान सीजेएम आलोक यादव, जेल अधीक्षक, प्रभारी जेलर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।

Also Read