सोनभद्र में परिवहन मंत्री का भव्य स्वागत : दयाशंकर सिंह बोले-भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है

UPT | परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का भव्य स्वागत किया

Sep 02, 2024 17:15

सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भाजपा जिला कार्यालय मोड़ पर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

Sonbhadra News : सोमवार को सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भाजपा जिला कार्यालय मोड़ पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

भाजपा की नीति जन-जन तक पहुंचानी है
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर आगे बढ़ने वाली पार्टी है। आप सभी भाजपा के सच्चे सिपाही हैं। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। लोगों का अधिक से अधिक विकास करना है ताकि चल रही योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिल सके। हमारा देश और प्रदेश प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, जिसका लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है।

कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, नगर अध्यक्ष भाजपा बलराम सोनी, सदर ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजित रावत, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, सभासद पप्पू दूबे, अनवर पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल, अनुपम तिवारी, धीरेन्द्र पाण्डेय, विकास मिश्रा, सिंबू चौबे राजा पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव और कई महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं समर्थकों की उपस्थिति रही।

Also Read