Mirzapur News : विंध्याचल में 19.64 करोड़ से होगा पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, मंत्री ने शुभारंभ किया

UPT | कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल।

Jul 16, 2024 15:34

विंध्याचल धाम में 19.64 करोड़ की लागत से पर्यटन क्षेत्र का विकास किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि धार्मिक पर्यटन के माध्यम से क्षेत्र...

Mirzapur News : विंध्याचल धाम में 19.64 करोड़ की लागत से पर्यटन क्षेत्र का विकास किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि धार्मिक पर्यटन के माध्यम से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिले। मिर्जापुर के विंध्याचल में स्थित जगत जननी मां विंध्यवासिनी के मंदिर को विंध्य कारिडोर के माध्यम से सजाया संवारा जा रहा है। पर्यटन विभाग द्वारा विंध्याचल क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधा और उनका आगमन बढ़ाने के लिए 19.64 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। 

ये है पूरा योजना
केंद्रीय परिवार कल्याण एवं उर्वरक रसायन मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 19.64 करोड़ की राशि से विंध्याचल क्षेत्र में सुंदरीकरण के अलावा सांस्कृतिक संध्या मंच का निर्माण और पर्यटन से जुड़े हुए तमाम विकास कार्य किए जाएंगे। क्षेत्र में पर्यटन संबंधी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। सरकार की सोच है कि धार्मिक पर्यटन के माध्यम से इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिले। वैसे तो विंध्याचल में वर्षभर भक्तों का आना जारी रहता है, परंतु नवरात्र के दिनमें काफी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन पूजन करने आते हैं। पर्यटन सुविधाओं का विकास होने पर यहां आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ेगी। स्थानीय लोगों के रोजगार भी बढ़ेंगे। इस दृष्टि से यह पर्यटन मंत्रालय की सराहनीय पहल है।

Also Read