मिर्जापुर को सौगात : नितिन गडकरी ने करोड़ों की परियोनाओं का किया शिलान्यास

UPT | मिर्जापुर में नितिन गडकरी

Mar 01, 2024 19:49

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को मिर्जापुर पहुंचकर करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'हे मां विंध्यवासिनी देश से गरीबी,भुखमरी और बेरोजगारी को दूर करें'...

Mirzapur News (संतोष गुप्ता) : मिर्जापुर में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पहले मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन किए। इसके बाद निर्माणधीन विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण किया और फिर जनसभा में पहुंचे। जहां केंद्रीय सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी ने विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन करके राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज में जनसभा को संबोधित किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग का किया शिलन्यास
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुल 1750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें गंगा नदी में 6 लेन पुल के साथ 15 किलोमीटर बाईपास 4 लेन मार्ग शामिल हैं। मिर्जापुर से प्रयागराज और प्रयागराज से प्रतापगढ़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत की भी घोषणा की। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि,"आज हमे मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य मिला। मां विंध्यवासिनी से हमने देश और लोगों की सेवा करते रहने का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह ऐतिहासिक भूमि है, इसी भूमि पर भगवान राम भी मां विंध्यवासिनी का दर्शन करते हुए गए थे। ऐसी भूमि के लोगों को प्रणाम करता हूं।

सड़कें अमेरिका की तरह होंगी : नितिन गडकरी
नितिन गडकरी ने कहा  कि 2014 से पहले देश और उत्तर प्रदेश की क्या स्थिति थी, आप सभी जानते हैं। 2024 से पहले देश की सड़कें अमेरिका की तरह होंगी और मैंने इस वादे को पूरा किया है। 2024 समाप्त होने से पहले 5 लाख करोड़ के मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होगा। 2014 से 2024 तक एक लाख करोड़ सड़को पर खर्च किया गया है। अनुप्रिया पटेल की मांग पर आज 1750 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पुल और सड़क का शिलान्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूर्वांचल के कई जिलों में करोड़ों रुपए की लागत से सड़क, पुल, बाईपास और रिंग रोड का कार्य चल रहा है। जिसमे से कई कार्य जल्द पूर्ण हो जाएंगे।

इनकी की गई घोषणा
मिर्जापुर-प्रयागराज के फोर लेन मार्ग 1500 करोड़, 1000 करोड़ हलिया से कोरांव के चौड़ीकरण की घोषणा करते हुए, माधोसिंह में रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर बनाने की भी घोषणा की। अंत में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा जब गांव, गरीब मजदूर, किसान संपन्न होगा तब भारत की संपन्नता बढ़ेगी। कहाकि हे मां विंध्यवासिनी देश से गरीबी, भुखमरी, और बेरोजगारी दूर करें। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ मिर्जापुर जनपद के विधायक रत्नाकर मिश्र, रमाशंकर पटेल, एमएलसी विनीत सिंह मौजूद रहे।

Also Read