मुरादाबाद में दंबगों ने युवक को बांधकर पीटा : जूतों की माला पहनाई, पेशाब पिलाने का भी आरोप

UPT | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Apr 04, 2024 16:12

मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन इलाका का रहने वाला युवक अमन को थाना पाकबड़ा इलाके में कुछ लोगों ने जमकर पीटा। अमन का हाथ-पैर बांधकर उसको जूतों की मामला भी पहनाई गई। इसके बाद उसे जमकर पीटा गया। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Moradabad News : मुरादाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर कुछ लोगों ने एक युवक को बांधकर पीटा है। आरोप है कि दबंगों ने उसे पेशाब भी पिलाई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

क्या हैे पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन इलाका का रहने वाला युवक अमन को थाना पाकबड़ा इलाके में कुछ लोगों ने जमकर पीटा। अमन का हाथ-पैर बांधकर उसको जूतों की मामला भी पहनाई गई। इसके बाद उसे जमकर पीटा गया। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि आरोपियों ने उसे पेशाब भी पिलाई। वीडियो वायरल होने पर इलाके में हड़कंप मच गया है। अमन के परिजनों ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Also Read