Rampur News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल आएंगे रामपुर, नगर विधायक ने लिया तैयारियों का जायजा

UPT | नगर विधायक ने लिया तैयारियों का जायजा

Apr 07, 2024 17:43

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को रामपुर आएंगे। यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। लिहाजा शहर विधायक आकाश सक्सेना ने अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

Rampur News :  लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। रामपुर में 19 अप्रैल को मतदान होना है। लिहाजा भाजपा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है। बड़े-बड़े नेताओं और मंत्रियों के आगमन के साथ ही सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रामपुर आएंगे। वह भारत गार्डन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार को भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, जिला प्रभारी राजा वर्मा, शहर विधायक आकाश सक्सेना के साथ भारत गार्डन पहुंच गए और कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। वाहनों की पार्किंग, लोगों के बैठने की व्यवस्था, आवागमन का उचित प्रबंध, सुरक्षा इंतजाम, पेयजल आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जनसभा में ग्रामीण इलाकों तक के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया
शहर विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 12 बजे रामपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं के साथ चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद भारत गार्डन में जनसभा होगी। उन्होंने बताया कि जनसभा को सफल बनाने के लिए रामपुर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।

Also Read