Loksabha Election 2024 : मशहूर गायक अनुराधा पौडवाल बीजेपी में हुई शामिल, मिल सकती है अहम जिम्मेवारी

UPT | अनुराधा पौडवाल

Mar 16, 2024 14:00

अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। ऐसी चर्चा है कि भाजपा अनुराधा पौडवाल को लोकसभा चुनाव लड़वा सकती है। जानकारी के मुताबिक भाजपा उनको स्टार प्रचारक के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती है।

Short Highlights
  • अनुराधा पौडवाल के नाम 9,000 से अधिक गाने साथ ही 1,500 से अधिक भजन का रिकॉर्ड दर्ज है।
  • अनुराधा पौडवाल की शादी साल 1969 में अरुण पौडवाल से हुई थी।
National News : बॉलीवुड की जानी-मानी  सिंगर और भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने शनिवार को भाजपा का हाथ थाम लिया। जिसके बाद अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। ऐसी चर्चा है कि भाजपा अनुराधा पौडवाल को लोकसभा चुनाव लड़वा सकती है। जानकारी के मुताबिक भाजपा उनको स्टार प्रचारक के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती है। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के वक्त उन्हें राम मंदिर में भजन गाते हुए देखा गया था।

अनुराधा पौडवाल  गायकी 90 के दशक में अपने चरम पर थी। पौडवाल ने फिल्मी गानों के साथ-साथ कई भक्ति गीत भी गया है।  अनुराधा पौडवाल की शादी साल 1969 में अरुण पौडवाल से हुई थी। अरुण पौडवाल भी फिल्मी दुनिया से ही जुड़े हुए थे। अरुण एसडी बर्मन के असिस्टेंट और म्यूजिक कंपोजर थे। साल 1991 में अनुराधा पौडवाल के पति अरुण पौडवाल की मौत हो गई थी। 

10 हजार से अधिक गाने का है रिकॉर्ड 
अनुराधा पौडवाल का गायकी में पांच दशक से अधिक का  करियर है। अपने  करियर में उन्होंने हिंदी, कन्नड़, गुजराती, मराठी, संस्कृत, बंगाली, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, भोजपुरी, नेपाली और मैथिली सहित कई भाषाओं में गाया है। उनके नाम 9,000 से अधिक गाने साथ ही  1,500 से अधिक भजन का रिकॉर्ड दर्ज है।

Also Read